बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई सिंगरौली एवं संयुक्त व्यापार मंडल के सँयुक्त तत्वाधान में सँविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा प्रतिमा के पास 108 दीप जलाकर अयोध्या धाम में श्रीराम भगवान का श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के शुभ अवसर पर खुशी जाहिर करते हुये कल दिनांक 05/08/2020 को रात 7.30 बजे 108 दीपक जलाकर खुशियां मनायी गयी और साथ ही चौराहे पर मिष्ठान लड्डू का प्रसाद वितरण गया ।

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम केशरी बताते है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु भूमिपूजन का कार्यक्रम किया गया जिस खुशी में हम सभी बैढन के व्यापारी एवं नगरवासी दोपहर 12:00 बजे बड़े हनुमान मंदिर बैढ़न में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुये आरती पूजन का कार्यक्रम किया गया और रात 7:30 बजे 108 दीपक अंबेडकर चौक पर जलाकर सभी लोगों ने खुशियां मनायी और लोगों को हनुमान जी महाराज का प्रसाद 11 किलो लड्डू चढ़ाया गया था उसे वितरित किया गया ।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन – शिलान्यास के अवसर पर जिले भर के हर मंदिरों में हनुमान चालीसा – श्रीरामचरितमानस का पाठ होता रहा शाम होते ही जगह – जगह मंदिर और घरों में दीपक मोमबत्ती जगमगाता देखे गये और साथ ही लड्डुओं व फलों का प्रसाद वितरण किया गया ।
उक्त दोनों कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन जिलाध्यक्ष एवं संयुक्त व्यापार अध्यक्ष व समाजसेवी- राजाराम केसरी, उपाध्यक्ष- अभिलाष जैन, सचिव- अजय जयसवाल, प्रवक्ता- नीरज कारीवाल, मीडिया प्रभारी- अनिल सोनी, वैश्य महासम्मेलन जिला उपाध्यक्ष- बबीता जैन, जिलामंत्री – ज्योति चौरसिया, व्यापार मंडल के सदस्य शंकर हरिचंदनी, विमल अग्रवाल, अजीत जैन, गोविंद तिवारी, अर्जुन श्रीवास्तव, संदीप चौबे, गोविंद मिश्रा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal