इंदौर – प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के परिवार के एक और सदस्य को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की टीम रेसीडेंसी स्थित बंगले पर पहुंची और मरीज को अरबिंदो अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने बंगले के परिसर के बाहर बैरिकेड लगा दिए। अब बंगले में आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।
कोरोना वायरस संक्रमित मंत्री तुलसी सिलावट का अरबिंदो अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत अभी ठीक बताई गई है
संक्रमित हुए मंत्री के बंगलों को कंटेनमेंट जोन नहीं बनाने की चर्चाआम होने पर शासन ने ध्यान दिया
मंत्री सिलावट, उनकी पत्नी और एक बेटा कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। तीनों को पहले बंगले में ही आइसोलेट किया था, लेकिन बाद में सभी को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। तीन संक्रमित मिलने के बावजूद प्रशासन ने मंत्री के रेसीडेंसी और अग्रवाल नगर के बंगले पर बैरिकेड नहीं लगाए थे और वहां आवाजाही भी जारी थी।
उधर, मंत्री के परिवार में उनकी बहन में भी कोरोना के लक्षण नजर आए। इसके बाद उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। क्षेत्रीय एसडीएम अक्षय मरकाम ने बताया कि सुबह मेडिकल टीम बंगले पर गई थी और संक्रमित मरीज को अस्पताल भिजवाया गया। बंगले के गेट पर बैरिकेड भी लगाए गए हैं।
मंत्री की हालत ठीक
मंत्री सिलावट का उपचार अरबिंदो अस्पताल में जारी है। डॉ. रवि डोसी ने कहा कि मंत्री की तबीयत पहले से बेहतर है। उनकी बहन भी संक्रमित हुई हैं, लेकिन उनमें कम लक्षण हैं। मंत्री सिलावट ने वर्चुअल कैबिनेट बैठक में भी भाग लिया था। दो-तीन दिन में उनके सैंपल जांच के लिए फिर भेजे जाएंगे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal