ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/08/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय में पदस्थ सीताशरण साहू उम्र 62 वर्ष के थे जो नगर निगम के विद्युत शाखा मे इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात रहे दिनांक 31/08/2020 को सेवानिवृत्त हो चुके थे जिनका आज नगर निगम विद्युत विभाग कर्मचारी संघ कर्मचारियों द्वारा बड़े धूम – धाम से सेवानिवृत्त श्री शाह का “कोविड-19” कोरोनाकाल के दौरान निगम के विद्युत स्टोर में “विदाई सम्मान समारोह” मनाया गया ।

वही बताते है कि सिंगरौली विकास प्राधिकरण (साडा) के समय से सीताशरण साहू इलेक्ट्रीशियन के पद पर अपनी दे चुके है और उनका कार्यकाल अच्छा रहा और सरल – सहज व मिलनसार स्वभाव के है ।

जिसमें उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय और एसडीओ (विद्युत) प्रभारी- प्रवीण गोस्वामी द्वारा सीताशरण साहू को पुष्प का हार पहनाते हुये साल श्रीफल – श्रीरामचरितमानस रमायण की पुस्तक – सैनिटाइजर – मास्क – छड़ी देकर सम्मानित किया गया और सभी ने सदा स्वस्थ रहने व बधाई – शुभकामनाओ के साथ – साथ स्वल्पाहार मिठाई- फल वगैरह वितरित की गयी ।
निगम के कार्यपालन यंत्री श्री उपाध्याय द्वारा ईश्वर से कामना करते हुये कहा कि सदा स्वस्थ व मस्त रहे और आगे उन्होंने कहा कि हर संभव सहयोग करने का वादा किया और वही जरूरत पड़ने पर सहयोग लेने की बात कही ।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नगर निगम कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ प्रभारी (विद्युत) – प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री- सुश्री सतरूप, विशाल खत्री, दीपक कंवर, रामलल्लू पाण्डेय, जयशंकर, शंभू पनिका, महाराणा प्रताप सिंह, रमेश, हरिगोविंद सिंह, अजय दुबे, गंगा शाह, हंसलाल शाह, बृजेश शाह, रबूल हक, संदीप पनिका, अजीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal