Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“एक मास्क अनेक जिंदगी” अभियान के तहत आज चौथे दिन 209 मास्क का हुआ वितरण, 100 मास्क बैंक में हुआ प्राप्त

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन राज्य सरकार द्वारा नगरीय निकाय में “एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत नागरिक सहभागिता के लिये चलाये जा रहे थीमेटिक ड्राइव में आज नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा 3 मास्क बैंक वैन शहर में लगातार माइकिंग करके लोगो को जागरूक कर रही और वैन पूरे शहरी क्षेत्रों में लगातार चलायी जायेगी जिसके दौरान कोरोना महामारी से बचने की अपील और सावधानी बरतने हेतु जिला प्रशासन के निर्देशों का प्रसार किया जा रहा है और वही मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित होगी जहा भी कोई जरूरतमंद दिखेंगे वहां उन्हें निःशुल्क में मास्क उपलब्ध कराया जायेगा ।

जिला प्रशासन द्वारा गनियारी के बसंत बिहार में कॉलोनी में संस्थागत कोरेनटाइन स्थल बनाया गया है जिसमें जिले के 5 जेल प्रहरी क्वॉरेंटाइन है जिसकी देखरेख नगर निगम प्रशासन कर रही है ।

उक्त अभियान के दौरान आज चौथे दिन 100 मास्क का दान शिव मेडिकल स्टोर मोरवा द्वारा किया गया और पहले तीन दिन में कुल 4400 मास्क बैंक दान में प्राप्त हुआ था।

मास्क निःशुल्क में हुआ वितरण हुआ

नगर पालिक निगम संचालित मास्क बैंक वैन द्वारा आज 209 मास्क का वितरण किया गया और इस दौरान राहगीरों को मास्क न लगाने वाले को जुर्माने काटने के बाद नागरिको को निःशुल्क में 2-2 मास्क प्रदान किये गये और वही अस्पताल जाने वाले मरीज व परिजनो को निःशुल्क में मास्क दिया गया ।

मौके पर निगम उपायुक्त – आरपी बैस के निर्देशन में आज कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, आर के जैन, रत्नाकर गजभिये, संतोष पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, सन्तोष तिवारी, राजीव सिंह, एलके सिंह, बीरेंद्र द्विवेदी, उपयंत्री- अनुज सिंह, बल्ले, रावेंद्र सिंह, अशोक त्रिपाठी, विवेक सिंह, अमरेश पाण्डेय और आईईसी टीम से आशीष शुक्ला सहित सभी स्वच्छता प्रकोष्ठ के अधिकारी व कर्मचारियों की भागीदारी रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...