💥सिंगरौली से बड़ी खबर💥
ब्रेकिंग न्यूज – 04/08/2020
हिम्मत समाचार – ( राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-लगातार तीन दिनों से जिले में एक भी कोरोना के संक्रमित मरीज नही मिलने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली थी । तभी सोमवार की देर रात रीवा से आई रिपोर्ट ने प्रशासन की नींद उड़ा दी सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से मचा हड़कंप।

कहाँ कहाँ मिलें कोरोना के संक्रमित –
पचौर में स्थित जिला जेल में कोरोना के एक साथ 21कोरोना पॉजिटिव केश मिले हैं। ये सभी कोरोना पॉजिटिव जेल के बंदी हैं। जिसमे 6 महिला और 15 पुरूष शामिल बताये जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को आयी रिपोर्ट में बंदियों के अलावा 4 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें 2 जयन्त दुद्धीचुआ सेक्टर A निवासियों में 49 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, और सासन निवासी 32 वर्षीय युवक, निगरी-निवासी 28 वर्षीय युवक, शामिल हैं। इन सभी को 108 एम्बुलेंस के द्वारा नजदीकी आइसोलेशन वार्ड व कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कराया गया है।।
जाने जिले में अब तक की स्थिति👇
▪️ सोमवार को जिले में मिले कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या – 25
▪️ जिले में अब तक मिले कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या – 114
▪️ जिले में अब तक एक्टिव केश की संख्या – 58
▪️ स्वस्थ हो चुके संक्रमितों की कुल संख्या – 54
▪️जिले में मृत हुए कोरोना संक्रमित की संख्या – 02
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal