Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दिखावे की चेकिंग बेखौफ चोर-7 दिन में 28 गाड़ियां ले गए चोर, हॉस्पिटल सॉफ्ट टारगेट, यहां से 9 वाहन हुए चोरी

ग्वालियर-

नगर,ग्वालियर और ग्रामीण में डबरा ,भितरवार, चिनोर में कई वहां चोरी हो चुके
शहर में वाहन चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। कारण- पुलिस की सुस्ती, दिखावे की चेकिंग। भले ही एसपी अमित सांघी बार-बार अधीनस्थ पुलिस अफसरों को चेकिंग में कसावट लाने के निर्देश दे रहे हों, लेकिन पुलिसकर्मी सड़कों पर सिर्फ गाड़ियों के चालान काटते नजर आते हैं। यही कारण है, शहर में पिछले सात दिनों में वाहन चोरी की 28 वारदात हुईं। यह आंकड़ा पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा जारी की जाने वाली दैनिक अपराध रिकॉर्ड के मुताबिक है। पिछले चौबीस घण्टे में ही शहर से चार गाड़ियां चोरी हुईं। आंकड़ों के मुताबिक, शहर से हर रोज औसतन तीन से चार वाहन चोरी हो रहे हैं। उसमें भी सबसे ज्यादा गाड़ियां अस्पतालों के बाहर से चोरी हो रही हैं। फिर भी पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं को सामान्य घटना मानकर इसे गंभीरता से नहीं लेती। जबकि प्रदेश की राजधानी में वाहन चोरों को पकड़ने के लिए नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। चेकिंग के दौरान व्हीकल डिटेक्शन पोर्टल के इस्तेमाल से लेकर क्राइम ब्रांच की एक टीम ही वाहन चोरों को पकड़ने के लिए लगाई गई है। लेकिन ग्वालियर में चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति ही हो रही है।
वाहन चोरी की घटनाओं को सामान्य मानकर पुलिस गंभीरता नहीं दिखाती
इधर, बहोड़ापुर में तीन वाहन चोर पकड़े

पुलिस ने चोरों से एक रायल इनफील्ड, एक पल्सर व 3 स्पेंलडर को बरामद किया है
बहोड़ापुर पुलिस ने एक वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर तीन वाहन चोरों‌ को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए वाहन चोरों‌ से पुलिस ने पांच बाइक बरामद कर ली हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस वाहन चोरी की अन्य घटनाओं व साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। एएसपी पंकज पांडे ने बताया कि बहोड़ापुर क्षेत्र में एक बाइक चोर गैंग के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इस सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसके दो अन्य साथियों का सुराग लगा। पुलिस ने चोर गैंग के सोनू उर्फ कमलेश पुत्र केशव सिंह बघेल निवासी मोतीझील, मोनू उर्फ मोहर सिंह पुत्र रामप्रकाश धाकड़ निवासी पहाड़गढ़ व रन्नो उर्फ रणवीर पुत्र महेश बघेल निवासी पहाड़गढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए वाहन चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने एक रायल इनफील्ड, एक पल्सर व तीन स्पेंलडर बाइक को बरामद किया है। पकड़े गए वाहन चोरों से पुलिस उनके साथियों व अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

वारदात की नीयत से घूम रहा हिस्ट्रीशीटर पकड़ा
बहोड़ापुर इलाके में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर माधो सिंह पुत्र कप्तान सिंह गुर्जर निवासी लक्ष्मण तलैया को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ चोरी, लूट व धमकी बलात्कार के 20 मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की गई है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...