Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पीएम के लिए चिंतित, शाह को कोरोना, इसलिए भूमि पूजन सूची से हटा दें मेरा नाम-उमा भारती बोलीं

नई दिल्ली

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन होने वाला है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई अन्य नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिससे उमा भारती की चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे अयोध्या के भूमि पूजन कार्यक्रम में आएंगी लेकिन मंदिर स्थल पर ना रहकर सरयू नदी के तट पर रहेंगी।

भाजपा की वरिष्ठ नेता ने ट्वीट कर कहा, ‘कल जब से मैंने श्री अमित शाह जी तथा यूपी भाजपा के नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में सुना तभी से मैं अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए खासकर नरेंद्र मोदी जी के लिए चिंतित हूं। इसलिए मैंने रामजन्मभूमि न्यास के अधिकारियों को सूचना दी है की शिलान्यास के कार्यक्रम के मुहूर्त पर मै अयोध्या में सरयू के किनारे पर रहूंगी’
उमा भारती ने कहा कि वे प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के जाने के बाद रामलला के दर्शन करेंगी। उन्होंने कहा, ‘मै भोपाल से आज रवाना होऊंगी। कल शाम अयोध्या पहुंचने तक मेरी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं ऐसी स्थिति में जहां नरेंद्र मोदी और सैकड़ों लोग उपस्थित हों मैं उस स्थान से दूरी रखूंगी। तथा नरेंद्र मोदी और सभी समूह के चले जाने के बाद ही मै रामलला के दर्शन करने पहुंचूंगी यह सूचना मैंने अयोध्या में रामजन्मभूमिन्यास के वरिष्ठ अधिकारी और पीएमओ को भेज दी है की माननीय नरेंद्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह की सूची में से मेरा नाम अलग कर दें।’

गतरविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, यूपी सरकार में एक मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वहीं यूपी सरकार में मंत्री कमला रानी का कोविड-19 के कारण निधन हो गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...