ग्वालियर
निकटवर्ती भिंड-मौ कस्बे में अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी को घर में गोली मारी गई। प्रेमी को सरेबाजार कुल्हाड़ी से वार कर और गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया। वारदात मौ कस्बे में हुई। मृतक मौ कस्बे में प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी है। आरोपित पूरमें इनके यहां पल्लेदारी करता था। इसी से महिला और व्यापारी के संपर्क बढ़े। वारदात के बाद आरोपित और उसका साथी फरार है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गई हैं।
यह है पूरी वारदात
मौ कस्बे में पुराना हटवारा वार्ड 6 निवासी 30 वर्षीय सरोज पत्नी आनंद यादव और कस्बे के ही घटिया मोहल्ला वार्ड 7 निवासी हरिओम पुत्र रामजीलाल अग्रवाल के बीच अवैध संबंध थे। दोनों शादीशुदा थे। इससे दोनों के परिजन इन्हें समझा चुके थे। पति आनंद को पत्नी सरोज और हरिओम अग्रवाल के बीच अवैध संबंधों के बारे में जानकारी थी। आनंद ने पत्नी को समझाया, लेकिन उसने बात नहीं मानी। सुबह 7 बजे आनंद ने कट्टे से पत्नी सरोज की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आनंद हाथ में कट्टा लेकर बाहर निकला। साथ में एक युवक कुल्हाड़ी लेकर गया। घर के सामने गली से गल्ला व्यापारी हरिओम अग्रवाल बाइक से आते नजर आए। आरोपितों ने उसे घेर लिया। कुल्हाड़ी से वार किए, जो सिर और हाथों में लगे। हरिओम जान बचाने के लिए बाइक को पटककर करीब 20 कदम दौड़े। इसी दौरान आनंद ने कट्टे से गोली चला दी, जो गल्ला व्यापारी के सीने में दाहिनी ओर साइड से लगी। वारदात के समय लॉकडाउन होने से बाजार में दुकानें बंद थी। वारदात स्थल से कुछ दूरी पर ही गल्ला व्यापारी घर है। बड़े भाई नारायण अग्रवाल की किराने की दुकान आनंद के घर में है। वे हरिओम को इलाज के लिए मौ अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत बता दिया गया। पुलिस की तीन टीमें आरोपितों को तलाश रही हैं।
अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी और पत्नी के प्रेमी की हत्या की है। वारदात में एक आरोपित और है। हमारी 3 टीमें आरोपितों को तलाश रही हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोहद और गोहद चौराहा थाने का बल भी मौ कस्बे में बुलाया गया है।
रामबाबू यादव, एसआई, थाना मौ
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal