ग्वालियर-
डी-2 माइनर नहर में पानी नहीं आने की वजह से 1 हजार से ज्यादा किसानों की करीब 3 हजार 900 बीघा खेतों में खड़ी धान की फसल सूख गई है। ऐसे में किसानों की हजारों रुपए की लागत और मेहनत बेकार चली गई।
कई किसानों ने तो कर्जा लेकर धान की रोपनी कराई थी। वहीं डबरा क्षेत्र की डी 16 व 17 नहर में 20 दिनों बाद भी नहीं आ पाया है। जबकि पानी को लेकर एसडीएम ने दल भी गठित किए हैं, जिन्हें पेट्रोलिंग कर पानी पहुंचाया जाना था। दरअसल नहर खोले जाने के बाद इन दिनों क्षेत्र का किसान तेजी से धान की पौध की रोपाई में लगा हुआ है। भितरवार के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुपेड़ा, गधौटा, लोढ़ी के किसानों ने भी नहर के पानी की आस में को धान की फसल रोपाई तो कर दी। लेकिन डी- 2 माइनर नहर से इन गांवों के किसानों के खेतों तक पहुंचने वाले पानी पर दबंग किसानों ने रोक लगा दी है। डांट लगाकर रोका गया पानी आगे नहीं जा रहा है। जिससे करीब एक हजार किसानों की 3 हजार 900 बीघा में खड़ी धान की फसल पूरी तरह से सूख है। जबकि एक बीघा धान की फसल करने में करीब 15 हजार तक क लागत आती है। ऐसे में किसानों के हजारों रुपए बेकार चले गए।
डी 16 व 17 नहर में अभी तक नहीं आया है पानी
डबरा क्षेत्र में पहले पानी पहुंचाया जाना था। लेकिन अभी तक डी 16 व 17 में पानी नहीं आया है। जिसकी वजह से डबरा क्षेत्र में रोपनी नहीं हो पा रही है। जबकि एसडीएम राघवेंद्र पांडेय ने तहसीलदार के नेतृत्व में नायब तहसीलदारों का दल गठित कर नहरों की पेट्रोलिंग के निर्देश दिए थे। अधिकारियों की अनदेखी से नहीं मिल पा रहा पानी
किसान श्रीकृष्ण पाठक, कप्तान सिंह रावत, गजेंद्र सिंह रावत, नरोत्तम सिंह, प्रताप सिंह,दौलत सिंह, विजय सिंह, माधव सिंह, जितेंद्र सिंह, रणबीर सिंह, गब्बर सिंह, दिनेश पाठक, राजेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमल किशोर, मुरारी, महेंद्र आदि ने बताया कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अनदेखी कर रहे है।
बारिश नहीं होने से सभी किसान नहर से ले रहे हैं पानी
बारिश नहीं होने की वजह से सभी किसान नहरों से ही पानी ले रहे हैं। ज्यादा पानी लिए जाने की वजह से यह परेशानी बन रही है। मोहित जैन, एसडीओ, हरसी
नहर में पानी नहीं आने की वजह से 1 हजार से ज्यादा किसानों की करीब 3 हजार 900 बीघा खेतों में खड़ी धान की फसल सूख गई
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal