ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 25/07/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में कोरोनाकाल कोविड-19 महामारी कोरोना संक्रमण न फैलने एवं बचाव हेतु दो दिवसीय शनिवार – रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन के दौरान नगर पालिक निगम अमला और कोतवाली थाना व यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है जिसमें अस्पताल – दवा और अतिआवश्यकता पड़ने पर ही जरूरतमंदों को जाने दिया है वही आने – जाने वाले लोगो को नगर निगम द्वारा पुलिस के सहयोग से

चलानी कार्यवाही करने के बाद समझाइश देते हुये घरों को वापस भेजा जा रहा है और वही चोरी छिपे दुकान खोलकर सामान बेचने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही और नगर निगम को शिकायत मिलने पर दुकान को सील कर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी और हर नाके – चौराहे पर सम्पूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने हेतु नगर निगम अमला और पुलिस प्रशासन द्वारा मुस्तैदी से डटा हुआ है ।
मौके पर नगर निगम एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, कोतवाली एसआई – आदित्य करदाते, एएसआई- कुंजलाल पटेल, जितेंद्र सेंगर, श्यामसुंदर बैस, रामकुमार बागरी, पटवारी- बीरेंद्र द्विवेदी, स्वच्छता पर्यवेक्षक- बल्ले, रामदास, एआईसी टीम के रोहित चौरसिया, अभय पाण्डेय, अयोध्या कश्यप, सहित कोतवाली व यातायात पुलिस के जवान एवं निगम के अन्य कर्मी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal