Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सीवरेज पाईप लाइन का काम कर रही के.के.स्पैम कंपनी द्वारा सड़को की कर दी खुदाई,बरसात में आवागमन हुआ बाधित,जल्द नही हुआ सुधार तो होगा आंदोलन – विधानसभा अध्यक्ष

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली विधानसभा युथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज सिंह ने के.के.स्पैम इंडिया लिमिटेड कंपनी के कार्य पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा है कि नगर पालिक निगम सिंगरौली में विभिन्न वार्डो में इन दिनों के.के.स्पैम कंपनी द्वारा सीवरेज पाईप लाइन विस्तार के लिए सड़कों को खोदी जा रही है।सड़क की खुदाई किये जाने के कारण सड़क पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गई है और सड़क में फैली मिट्टी के कारण लोग फिसलकर हादसे का शिकार भी हो रहे हैं जिसको लेकर सिंगरौली युथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि अगर जल्द से जल्द के.के.स्पैम कंपनी द्वारा सड़को की मरम्मत नही की गई तो वो नगर पालिक निगम सिंगरौली के गेट के सामने धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जायेगा।आपको बता दे कि सीवरेज पाइप लाइन के लिए सड़को की खुदाई की गई है लेकिन सड़क खोदे जाने के बाद उन सड़को का मरम्मत नही किया गया है जिस कारण सड़क में गड्ढे सहित खोदे जाने से सड़क पर पूरी तरफ से मिट्टी फैल गई है

सिंगरौली जिले के नगर पालिक निगम की सड़कों के बारे में क्या कहा जाए कभी सीवरेज पाइप लाइन के लिए तो कभी मीठा पेयजल पाइप लाइन के लिए तो कभी फोर जी पाइप लाइन के लिए सड़कों की खुदाई कर दी जाती है किसी तरफ से सड़क बनी भी तो एक सड़क को तीन से चार बार पाइप लाइन के लिए खुदाई कर दिया गया लेकिन साल बीत गए सड़को का मरम्मत नही किया गया जिसके कारण सड़को को देखकर यैसा प्रतीत होता है कि यहाँ कभी पक्की सड़क बनी ही नही थी क्योकि सड़क की बार बार खुदाई से पूरे सड़क पर सिर्फ मिट्टी ही नजर आती है और बरसात में बारिश हो जाने के कारण आवागमन पुरो तरफ से बाधित हो जाता है।सड़को पर चलना मुश्किल हो जाता है दो पहिया वाहन चालक कई बार इस मिट्टी वाली सड़क पर फिसल कर गिर भी चुके है लेकिन नगर पालिक निगम के अधिकारी है कि धृतराष्ट्र बने बैठे हुए है जिसके कारण युथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह ने नगर पालिक निगम के गेट के सामने धरना प्रदर्शन आंदोलन करने की चेतावनी तक दे दी है अब देखना यह है कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी सीवरेज पाइप लाइन का काम कर रहे के.के.स्पैम कंपनी पर कार्यवाही करते है या इसी तरफ से ध्वस्त हुई सडको पर लोग आए दिन घटना का शिकार होते रहेंगे

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...