Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शिवराज सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद,आये दिन हो रहे अपराध,बच्चियो के साथ हो रहा रेप – अजय सिंह “राहुल”

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- मध्यप्रदेश शासन के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने भाजपा के शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि शिवराज सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं आए दिन प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं कहीं लूटमार, लड़ाई-झगड़े,बलात्कार,मर्डर आदि अपराधो में बढ़ोत्तरी हो रही है और भाजपा की शिवराज सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है एक तरफ भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि मध्यप्रदेश की बच्चियां हमारी भांजी है दूसरी तरफ उन्ही भांजियों के साथ प्रदेश में आए दिन बलात्कार जैसा घिनौना कृत्य हो रहा है जो मध्यप्रदेश को सर्मसार कर देने वाली घटना है कहीं ना कहीं मामा के करनी और कथनी में फर्क दिख रहा है क्योकि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में दो बच्चियो के साथ बलात्कार हो जाता है उसमें से एक मासूम बच्ची को रेप के बाद मर्डर कर दिया जाता है लेकिन प्रदेश के शिवराज मामा का एक भी बयान इस घटना पर सामने नही आता वही भाजपा के जन प्रतिनिधि जो आये दिन सिंगरौली में डेरा जमाकर बैठे हुए है उनका भी बयान सामने नही आता और न तो पीड़ित परिवार के प्रति उनकी संवेदना सामने आती है इतना ही नही पीड़ित परिवार का हाल तक भाजपा सरकार के नेता जानने की कोशिश नही किये

अजय सिंह राहुल ने आगे कहा कि शिवराज सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण मिला है जिसके कारण आए दिन अपराध बढ़ रहे हैं इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जब कोई फरियादी थाने में अपना फरियाद लेकर पहुंचता है तो इस भाजपा सरकार में फरियादी के साथ यैसा बर्ताव और पूछताछ किया जाता है मानो जैसे वही अपराधी हो इतना ही नही फरियादियों की रिपोर्ट तक नही लिखी जाती ये हाल है मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार में इतना ही नही शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार अफसरशाही सबसे ज्यादा हावी है जिसके कारण जनता को न्याय नहीं मिल पाता है

अजय सिंह राहुल भैया ने सिंगरौली जिले में रेप कर रीता शाह की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है साथ ही उन्होंने कहा कि मामले उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि अपराधियों को उनके किये की सजा मिल सके

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...