Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नाबालिक लड़के ने बालिक लड़की के साथ किया बलात्कार, पुलिस ने 24 घंटों में किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंर्तगत एक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है जिसमे माड़ा पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर अपने आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है

आपको बता दे कि माड़ा थाना में पीड़िता रानी पाल (परिवर्तित नाम) उम्र 18 वर्ष निवासी करामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके पड़ोस में रहने वाला शरीक खान (परिवर्तित नाम) उम्र 17 वर्ष निवासी करामी ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार करता रहा लेकिन जब रानी पाल ने शरीक खान को शादी करने के लिए कहा तो लड़के ने मना कर दिया और कहा कि वो शादी शुदा है वो उससे शादी नही कर सकता और साथ मे लड़के ने लड़की को धमकी देते हुए कहा कि अगर यह बात तुम किसी को बताई तो मैं तुम्हे काटकर फेक दूँगा जिससे लड़की काफी डर गई और उसने ये बात अपने घर वालो को बताया जिसके बाद लड़की का पिता लड़की को थाने में लेकर आता है और लड़की से रिपोर्ट दर्ज करवाता है।लड़की के रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना के युवा तेज तर्राट थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय को बड़ी सफलता मिली जब बलात्कार के आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया

आरोपी शरीक खान भागने के फिराक में था लेकिन लड़की के रिपोर्ट पर माड़ा थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर जांबाज उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत के देखरेख में कार्यवाही करते हुए बलात्कार के आरोपी शरीक खान को भागने से पहले महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अपराध क्र 335/20 धारा 376,506 ताहि. के तहत मामला पंजीबद्ध कर बाल अपचारी को बाल सम्प्रेषण गृह रीवा भेज दिया गया

उक्त कार्यवाही में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय,उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक रमेश प्रसाद,आरक्षक भरतलाल मीणा,योगेंद्र पांडेय,महिला आरक्षक मांगी सोलंकी की भूमिका सराहनीय रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...