ब्रेकिंग न्यूज – 21/07/2020
💥सिंगरौली जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर💥👇
📡हिम्मत समाचार ( राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त:- 21 जुलाई , जिले में एक बार कोरोना वायरस ने सबको दहशत में डाल दिया है। मंगलवार को प्राप्त सेम्पल रिपोर्ट में कोरोना के एक साथ 13 लोग संक्रमित पाये गये हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 69 पहुंच गयी है। जिला प्रशासन हुआ अलर्ट।

इन संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई👇 :-
(1) जैतपुर निवासी 60 वर्षीय महिला
(2) जैतपुर निवासी 33 वर्षीय युवक
(3) जयन्त दूधिचुआ 26 वर्षीय युवक
(4) जयन्त निवासी 60 वर्षीय पुरुष
(5) चितरंगी कटाई 40 वर्षीय पुरुष
(6) शासन चौकी अंतर्गत 42 वर्षीय पुरुष
(7) शासन चौकी अंतर्गत 20 वर्षीय युवक
(8) शासन चौकी अंतर्गत 35 वर्षीय युवक
(9) शासन चौकी अंतर्गत 29 वर्षीय पुरुष
(10) ग्रीन हट कॉलोनी विंध्यनगर 23 वर्षीय युवक।
(11) गहिल गढ़ निवासी 74 वर्षीय महिला।
(12) मोरवा निवासी 55 वर्षीय पुरुष
(13) छमरछ देवसर निवासी 25 वर्षीय युवती।
एक साथ तीन सैकड़ा से अधिक सेम्पल जबलपुर लैब में भेजे गये थे। जहां मंगलवार की देर शाम सेम्पल की रिपोर्ट मिले हैं। जिसमें 13 कोरोना संक्रमित पाये गये हैें। प्रशासन सभी जगह सक्रिय होकर कंटनमेंट एरिया घोषित करते हुए ऐसे लोगों को आइसोलेट कर अस्पतालों में भर्ती कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।।
हिम्मत समाचार परिवार समस्त क्षेत्र वासियों से अपील करता है👏
▪️मास्क का उपयोग अवश्य करें तथा सामाजिक दूरी बनाए रखें।
▪️बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।
▪️बाहर से आए हुए व्यक्तियों को चिन्हित कर प्रशासन को सूचित करें।
▪️सर्दी खांसी जुकाम बुखार के लक्षण होने पर जिला स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराएं।
सिंगरौली जिले को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाने के लिए आप सबका सहयोग महत्वपूर्ण है।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal