बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा गनियारी से हिर्रवाह रोड पुराना श्मशान घाट (रेलवे क्रांसिंग तक) सड़क का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें पूर्व जिला कलेक्टर के आदेश की पालन नही किया जा है वही संविदाकार द्वारा आनन – फानन में प्रस्तावित आरसीसी सड़क को पीसीसी किया जा रहा है ।

पूर्व कलेक्टर श्री चौधरी ने मौके पर जाकर निगम प्रशासन को आदेश दिया था कि सड़क का निर्माण आरसीसी करवाया जाय जिसमें बकायदा सरिया डलवाया जाय क्योंकि उक्त सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है और यदि ऐसा नहीं किया गया तो सड़क में लगायी जा रही लागत चन्द महीनों में ही पानी में बह जायेगी।
कलेक्टर श्री चौधरी के स्थानांतरण के पश्चात नगर निगम के सिविल अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से आरसीसी सड़क को पीसीसी में तब्दील कर दिया गया और इसके पहले कलेक्टर श्री चौधरी के कार्यकाल के दौरान सड़क निर्माण में लगभग 300 मीटर सरिया पड़ा है वही अब सड़क निर्माण केवल पीसीसी किया जा रहा है जिसमे गिट्टी सीमेंट की जगह भसी (गिट्टी का राख) उपयोग किया जा रहा है वही स्थानीयों व पूर्व पार्षद ने जाँच कराने की माँग की है ताकि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य हो ।
सूत्र बताते हैं कि इस्टीमेट के हिसाब से आरसीसी सड़क बना है जिसका भुगतान नगर निगम द्वारा कर दिया गया है ठेकेदार के बताने अनुसार नुकसान होने की वजह से आरसीसी सड़क निर्माण कार्य न करने से मना कर दिया और निगम के अधिकारी व संविदाकार के बीच बैठक के बाद संविदाकार तैयार होकर पीसीसी सड़क बना रहा है और उक्त सड़क के सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal