कोरोना संक्रमित ईसाई वृद्ध की मौत, कब्रिस्तान में दफनाया
ग्वालियर – कोरोना से रविवार को 60 साल के वृद्ध की मौत होने के बाद शव कब्रिस्तान में दफना दिया गया। वे राष्ट्रीय ईसाई महासंघ के सचिव थे। समाज के लोगों ने उन्हें पदमपुर खेरिया मुरार स्थित कब्रिस्तान में दफनाने की बात कही थी। प्रशासन ने उन्हें अनुमति दे दी। शव को एंबुलेंस से कब्रिस्तान तक पहुंचाया गया। वहां परंपरा के तहत अंत्येष्टि की गई। इधर लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत शवदाह में भी रविवार को दो शवों की अंत्येष्टि की गई। इनमें एक कोरोना संदिग्ध था, जबकि दूसरे की मौत अन्य बीमारी से हुई थी।
विद्युत शवदाह गृह मशीन हुई ठीकः दो बार बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लक्ष्मीगंज स्थित विद्युत शवदाह की मशीन शनिवार को खराब हो गई थी। इस कारण दो शवों की अंत्येष्टि में 3 घंटे लगे थे। रविवार सुबह नोडल अधिकारी अतिबल यादव इलेक्ट्रीशियन को लेकर वहां पहुंचे। मशीन खुलवाई तो पता चला कि पूरे पैनल में 8 टर्मिनल पर 16 एलीमेंट लगना थे, जिसमें से 3 पर नहीं लगे थे। इसी कारण मशीन का तापमान स्थिर नहीं हो रहा था। रविवार को उसे ठीक कर दिया गया। अब सभी 16 एलीमेंट बदले जाएंगे।
विद्युत शवदाह गृह मशीन में एलीमेंट नहीं थे, रविवार को उन्हें ठीक कर दो शवों की अंत्येष्टि की गई। कोरोना संक्रमित शव को ईसाई समाज ने कब्रिस्तान में दफना दिया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal