रिवाल्वर लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
भितरवार| शहर के स्टेडियम ग्राउंड से पुलिस ने एक युवक को देशी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवक से पुलिस ने रिवाल्वर के साथ ही दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि स्टेडियम ग्राउंड में एक युवक किसी वारदात की फिराक में कमर में रिवाल्वर लगाकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केपी यादव ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसके चलते पुलिस टीम ने उसे भागने का मौका नहीं दिया और घेराबंदी कर पकड़ लिया।
युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी रिवाल्वर ओर दो कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित उर्फ छोटू कमरिया निवासी ग्राम पंचायत बासोडी बताया। आरोपी किस वारदात को अंजाम देने और रिवाल्वर कहां से लाया इस बारे में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ताकि अन्य अपराधियों का खुलासा हो सके
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal