भोपाल। नाबालिग लड़कियों के यौन शौषण के आरोपी प्यारे मियां की अवैध इमारतें तोड़ने की कार्रवाई जारी है। ऐशबाग में प्यारे मियां द्वारा अपने बेटे शाहनवाज के नाम से शादी हॉल को तोड़ने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया। 1635 वर्गफीट में यह शादी हॉल बिना अनुमति के बनाया गया था। शादी हॉल संचालित करने तक की अनुमति नहीं है। यह बिल्डिंग 25 साल पहले बनाई गई थी।
अफकार शादी हॉल पर कार्रवाई जारी
हाथीखाना स्थित अफकार शादी हॉल की बिल्डिंग के बचे हुए हिस्से को तोड़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को नगर निगम का अमला जेसीबी से शादी हॉल तोड़ने में जुटा रहा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal