ब्रेकिंग न्यूज – 09/07/2020
हिम्मत समाचार -(राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :- मोरवा थाना क्षेत्र के परेवा नाले में मिली अर्धनग्न महिला कि लाश के मामले में पुलिस ने घटना का खुलाशा करते हुये आरोपी को गिरफ्त मे लेकर न्यायालय पेश किया है।

एस.पी. वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर टी.आई. मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई सघन जांच पड़ताल में आरोपी कमलेश वैश्य द्वारा गोरबी निवासी आदिवासी बेवा महिला मुन्नी गोंड़ के साथ ज्यादती के प्रयास में असफल होने पर गला दबाकर हत्या कर दी गई जिसका शव परेवा नाले से बहते हुए नदी के किनारे बीते सप्ताह पाया गया था।
घटना में आरोपी से की गई सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, आरोपी के विरुद्ध धारा 302 201 के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल गए दिया गया है।
एडिशनल एस.पी.प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नीरज नामदेव के सतत देख रेख में की गई।
इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर सरनाम सिंह विनय शुक्ला ए.एस.आई साहबलाल सिंह, प्रधान आरक्षक डी.एन.सिंह,अरविंद चतुर्वेदी, राजेश शुक्ला, जयराम गुप्ता, राजवर्धन सिंह, आरक्षक संजय सिंह परिहार, त्रिभुवन रविदत्त राजन विजयांजलि दुबे, शामिल रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal