ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/07/2020
NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय के अम्बेडकर चौक के पास रामलीला मैदान में विवाह घर – मानस मंच व पार्किंग और सीढियो की सुंदरीकरण इत्यादि कार्यों को जिला कलेक्टर- राजीव रंजन मीणा व नगर निगम निगमायुक्त- आरपी सिंह अपने निगम अमला के साथ औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये, वही दीवार जुड़ाई को लेकर के बीच-बीच में खुले हुये गैफो को बन्द करवाये और सुझाव देते हुये गुडवत्तापूर्ण कार्य कराये जाये ।

मौके पर जिला कलेक्टर – राजीव रंजन मीणा, निगमायुक्त – आरपी सिंह, उपायुक्त – आरपी बैस, कार्यपालनयंत्री- व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, स्वच्छता प्रभारी- सन्तोष पाण्डेय, वार्ड पार्षद- हीरालाल सोनी, उपयंत्री- अनुज सिंह, अशोक त्रिपाठी, संविदाकार – अनुज सिंह मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal