ग्वालियर- डबरा मेंहितग्राहियों के राशन का गबन किए जाने के मामले में शहर के बुजुर्ग क्षेत्र की एक कंट्रोल दुकान के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह केस हितग्राहियों द्वारा राशन न बांटे जाने की शिकायत की जांच के बाद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग रोड की शासकीय उचित मूल्य की दुकान देवेंद्र साहू के नाम से है। फरवरी में बहादुर सिंह रावत एवं अन्य कई हितग्राहियों ने कंट्रोल से केरोसिन एवं अन्य राशन न मिलने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर अफसरों द्वारा इस मामले की जांच की गई तो मामला सही पाए जाने पर दुकानदार को सस्पेंड किया गया था। शुक्रवार को कलेक्टर के निर्देश पर दुकान संचालक देवेंद्र साहू के खिलाफ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा सिटी थाने में केस दर्ज कराया गया है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरभि जैन के अनुसार शासकीय उिचत मूल्य की दुकान के संचालक द्वारा गत दिनों करीब 6 लाख 90 हजार के राशन का गबन किया गया है जिससे हितग्राही परेशान होते रहे। ऐसे में जब हितग्राहियों को राशन न मिलने पर कुछ हितग्राहियों ने इसकी शिकायत विभाग के अफसरों से की थी। जिसके बाद विभागीय अफसरों ने जांच की कार्रवाई की थी।
दुकान संचालक ने 7 लाख का गबन किया
बुजुर्ग रोड की उिचत मूल्य की दुकान संचालक द्वारा सरकारी राशन एवं केरोसिन मिलाकर करीब 7 लाख के राशन का गबन किया गया। इसकी शिकायत मिलने पर दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। सुरभि जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, डबरा
7 लाख के राशन का गबन, दुकान संचालक पर केसहितग्राहियों ने की थी शिकायत, जांच के बाद मामला दर्ज
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal