Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोना का कहर / ग्वालियर में पहली बार एक दिन में 65 मरीज, अब तक 541 संक्रमित

कोरोना का कहर / ग्वालियर में पहली बार एक दिन में 65 मरीज, अब तक 541 संक्रमित

ग्वालियर. सिर्फ चार दिन में ही 138 पॉजिटिव मिले
ग्वालियर में कोरोना संक्रमण कम्युनिटी में पहुंच गया है। नतीजा-शनिवार को यहां रिकॉर्ड 65 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 31 मरीज बीते रोज शुक्रवार को मिले थे। महज 4 दिन में ही 138 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि अंचल के मुरैना में 36, भिंड में 16, शिवपुरी में 9, श्योपुर में 2 और दतिया में एक पॉजिटिव मिला है। इन्हें मिलाकर शनिवार को ग्वालियर चंबल अंचल में 129 नए मरीज मिले हैं।
ग्वालियर में गल्ला मंडी कोटा वाला मोहल्ला में रहने वाले माठे परिवार के ही 12 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। माठे परिवार के छोटे लाल मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आए थे। वे हजीरा पर कपड़े का ठेला लगाते थे। इसके अलावा सराफा कारोबारी के संपर्क में आए उनके स्टाफ के 20 लोग पॉजिटिव आए हैं। नगर निगम के पीआईयू में कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेश बाथम के परिवार के 4 लोग पॉजिटिव आए हैं। शनिवार को आए 65 नए मरीजों को मिलाकर ग्वालियर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 541 पहुंच गई हैं। इनमें से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को जीआरएमसी की वायरोलॉजीकल लैब में ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न जिलों से आए 1734 सैंपलों की जांच की गई। इसके अलावा जिला अस्पताल मुरार में भी ट्रूनेट मशीन से 35 मरीजों के सैंपल की जांच की गई। वायरोलॉजीकल लैब में 63 तथा ट्रूनेट मशीन में 2 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पहली बार रिकॉर्ड 65 मरीज सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंसीडेंट कमांडरों को इन मरीजों से संपर्क कर केस हिस्ट्री पता करने तथा इन्हें भर्ती कराने के काम पर लगा दिया गया। मरीजों की संख्या अधिक होने तथा इन मरीजों को पहुंचाने के लिए सीमित एंबुलेंस होने के कारण देर रात तक इन मरीजों को शिफ्ट करने का काम चलता रहा।
प्रशासन को सबसे बड़ी चिंता एनसीसी ओटी के रामप्रसाद, आईडीबीआई बैंक के असिस्टेंट मैनेजर महेंद्र कुमार, पुरानी छावनी पुलिस थाने में पदस्थ प्रदीप कुमार के संपर्क में कई लोग आए होंगे। पुलिस प्रशासन ने पुरानी छावनी थाने की सैंपलिंग की जाएगी। प्रदीप कुमार दो जुलाई से आइसोलेशन में है।

मुरैना

जिला स्वास्थ्य अधिकारी और उनकी पत्नी सहित 36 नए संक्रमित

सीएमएचओ ऑफिस में पदस्थ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी दीप्ती गुप्ता सहित 36 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में निर्वाचन शाखा में पदस्थ 2 बाबू कृष्णकांत (33) पुत्र जगदीश कुमार ऑफिसर कॉलोनी के साथ ही सौरभ श्रीवास्तव (25) पुलिस लाइन मुरैना, एडीएम ऑफिस में पदस्थ बाबू कैलाश श्रीवास्तव के बेटे अनूप श्रीवास्तव निवासी नगर पालिका के पीछे भी संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 654 हो गई है। वहीं 20 मरीजों को शनिवार को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब कुल एक्टिव केस 364 रह गए हैं।

भिंड

16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
जिले में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें बिजली कंपनी के डीई एके बंजारा भी शामिल हैं। इनके अलावा मेहगांव के पांच, फूप के चार और भिंड शहर के चार लोग शामिल हैं। जीआरएमसी से आई 326 सैंपल की रिपोर्ट में 16 नए पॉजिटिव पाए गए, वहीं 20 पुराने मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

शिवपुरी

9 नए मरीज सामने आए
शिवपुरी जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सिद्धेश्वर निवासी कल्याण व ग्वालियर से शिवपुरी आई उनकी बेटी लता बंसल (45), श्रीराम कॉलोनी निवासी नरेश और बेटी साक्षी (18) के अलावा पांच और लोग पॉजिटिव निकले हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...