Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मैं इंसानों में घूमता हूं, वो टाइगर कैसे हैं यह तो जंगल में घूमने वाले ही बता पाएंगेः मंत्री सुनील केदार

ग्वालियर ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सदस्य के अभी टाइगर जिंदा है के बयान के बाद उनपर लगातार हमले जारी हैं। अब महाराष्ट्र के पशुपालन व डेयरी विकास मंत्री सुनील केदार ने सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मैं जानवरों में नहीं, इंसानों के बीच घूमता हूं और रहता हूं। वो (सिंधिया) टाइगर कैसे हैं यह तो जंगल में घूमने वाले ही बत
ग्वालियरराज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के अभी टाइगर जिंदा है के बयान के बाद उन पर लगातार हमले जारी हैं। अब महाराष्ट्र के पशुपालन व डेयरी विकास मंत्री सुनील केदार ने सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मैं जानवरों में नहीं, इंसानों के बीच घूमता हूं और रहता हूं। वो (सिंधिया) टाइगर कैसे हैं यह तो जंगल में घूमने वाले ही बता पाएंगे। एक व्यक्ति के जाने व आने से विचारधारा पर कोई अंतर नहीं पड़ता है। कुछ लोग खुशफहमी रहते हैं। उनकी गलतफहमी को कांग्रेस का कार्यकर्ता और मतदाता दूर कर देगा। सुनील केदार ने शनिवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में डबरा, ग्वालियर व ग्वालियर पूर्व के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह टिप्पणी की। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं। उन्होंने तीनों विधानसभा के दावेदारों व नेताओं से वन-टू-वन बात की और कांग्रेस उम्मीदवारों की संभावनाओं को तलाशा।

15 साल से मध्यप्रदेश में दुष्टों का राज था

सुनील केदार ने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 15 साल से दुष्टों का राज था। प्रदेश की जनता ने एक-एक वोट से इस राज को बदला। प्रदेश में जनहितैषी कमल नाथ की सरकार बनी, लेकिन कुछ लोगों के कारण यह राज फिर आ गया है।

बूथ मैनेजमेंट का गणित समझाया

महाराष्ट्र के पशुपालन मंत्री ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक में बूथ मैनेजमेंट का गणित समझाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ व पन्नाा कार्यकर्ता को समझाना है कि चुनाव जीतने के लिए केवल 40 वोटर यानी 7 से 10 अपने नजदीकी व परिचितों को फोकस करें। उन्हें कांग्रेस के नीति व सिद्धांतों के संबंध में समझाएं। इसके अलावा हमें कोई दूसरा काम करने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, सुनील शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ. देवेंद्र शर्मा, अमर सिंह माहौर, महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, रंगनाथ तिवारी, चंद्रमोहन नागौरी, सत्यप्रकाश परसेड़िया सहित काफी संख्या कांग्रेसी मौजूद थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...