Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
चोर को पकड़ना भारी पड़ा गई जान – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चोर को पकड़ना भारी पड़ा गई जान

ग्वालियर –
मुरैना दुर्गादास की गढ़ी में चोरी करने अाए 3 बदमाशों ने प्रदीप तोमर नामक युवक पर चाकुओं से 8 बार प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घर व पड़ाेस के लोगों ने इस मामले में घटनास्थल से पकड़कर एक बदमाश धर्मवीर सखवार बरेह को तड़के पुलिस को सौंप दिया था। जानकारी के मुताबिक, दुर्गादास की गढ़ी में रहने वाले वीर सिंह पुत्र केदार सिंह तोमर के घर मेंगत रात 1.15 बजे 2 बदमाश घुस आए।
तीसरा बदमाश बाइक लिए घर के बाहर खड़ा रहा। बदमाश धर्मवीर सखवार व नरेन्द्र सखवार जैसे ही घर में घुसे उस समय वीर सिंह तोमर का बेटा प्रदीप व उसकी पत्नी सरिता बातचीत कर रहे थे। आंगन में एक-दो लोगों की आहट सुनकर प्रदीप बिस्तर से उठा तो दो चोर नजर आए। प्रदीप ने धर्मवीर नामक बदमाश को पकड़ लिया। धर्मवीर को छुड़ाने के लिए उसके साथ बदमाश नरेन्द्र ने प्रदीप को चाकू मारना शुरू कर दिए। यह देखकर प्रदीप की पत्नी सरिता चिल्लाती हुई घर के बाहर भागी और अपने ससुर समेत पड़ाेस में रहने वाले लोगों को बुलाकर घर ले आई, तब तक बदमाश नरेन्द्र ने प्रदीप पर चाकुओं से 8 प्रहार कर दिए थे, जिससे लहूलुहान होकर प्रदीप जमीन पर गिर पड़ा। पड़ाेसियों को घर के अंदर आता देख नरेन्द्र सखवार बदमाश दीवार फांदकर घर से बाहर भाग गया और बाइक लेकर खड़े तीसरे बदमाश अक्षय के साथ मौके से दफा हो गया। इसके साथ ही लोगों ने आरोपी बदमाश धर्मवीर को पकड़ लिया और रात 3 बजे पोरसा पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उसे फोर्स के हवाले कर दिया। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि चोरी के लिए वह तीन दिन में ही रैकी कर गए थे। टीआई पाेरसा अतुल सिंह के मुताबिक, चाेरी के इरादे से दुर्गादास की गढ़ी पहुंचे तीन बदमाशोके खिलाफ पुलिस ने घर में घुसकर युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 5 घंटे में ही वारदात स्थल से भागे दोनों बदमाशों काे भी दबोच लिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...