ग्वालियर।
अशोक नगर में खुद को एसएएफ में पदस्थ आरक्षक बताने वाले युवक ने युवती से दोस्ती कर किले पर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर चुप रहने को कहा। जब युवती ने शादी की कही तो मुकर गया। घटना जुलाई 2019 सूरज कुंड के पास किले की है। पीड़िता ने 15 दिन पहले महिला थाना में दुष्कर्म की शिकायत की। पर वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़िता ने हंगामा किया तो एसपी ग्वालियर तक बात पहुंची। एसपी ने महिला थाना प्रभारी को तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए। जिसके बाद शनिवार शाम को मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
एबी रोड जनकपुरी निवासी 19 वर्षीय युवती की पहचान एक साल पहले मनीष कुशवाह से कोचिंग पर हुई थी। उसके बाद मनीष का एसएएफ में सिलेक्शन हो गया। वह एसएएफ में कपड़े धुलाई का काम करता है। 11 जुलाई 2019 को वह आया। युवती को घुमाने किला पर ले गया। यहां सूरज कुंड के पास उसने युवती से जबरदस्ती गलत काम किया। इसके बाद शादी का वादा कर चुप रहने के लिए कहा। कई बार आया और उसे साथ घुमाता। अब शादी से मुकर गया।
15 दिन से लगा रही थी थाने के चक्कर
पीड़िता ने बताया लगभग 15 दिन पहले महिला थाना पहुंची थी। लेकिन थाना प्रभारी गीता भदौरिया ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद कई बार थाने के चक्कर लगाए। शनिवार को तब मामला दर्ज नहीं किया तो एसपी ग्वालियर के पास पहुंची। एसपी ग्वालियर ने अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कोई परेशानी हो मुझे कॉल करना और मुझे महिला थाना जाने के लिए कहा। इसके बाद शनिवार शाम महिला थाना में मामला दर्ज हुआ है।
इन्होंने कहा
– पीड़िता शनिवार को ही मेरे पास आई है। उसी दिन मैंने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी बहोड़ापुर भेज दी है।
गीता भदौरिया
थाना प्रभारी महिला थाना
इन्होंने कहा
-महिला मेरे पास आई थी। उसने शिकायत पर सुनवाई न होने का आरोप लगाया था। उसे तत्काल महिला थाना भेजकर मामला दर्ज करवाया है। सुनवाई में देरी क्यों दिखवा रहा हूं।
नवनीत भसीन
एसपी ग्वालियर
15 दिन से लगा रही थी थाने के चक्कर पीड़िता ने हंगामा किया तो एसपी ग्वालियर एफआईआर के निर्देश दिएआरक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म, ,
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal