Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

व्हीआईएसएम में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप आॅफ स्ट्डीज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से योग विषय पर एक आॅनलाईन वर्कशाप आयोजित की गई। जिसमें डॉ प्रीती शर्मा, सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर ने अपने निर्देशन में योगिक एक्सरसाइज कराई। इसमें लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने सभागिता की । इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ सुनील राठौर ने योग की महत्ता को बताते हुऐ कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज विश्व के सामने उपस्थित कोविड-19 महामारी के निराकरण में योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके द्वारा इम्यूनिटी सिस्टम एवं श्वसन न विकार को ठीक किया जा सकता है। प्रणायाम एवं श्वसन क्रियाएं हमारी आॅक्सीजन ग्रहण करने की छमता पांच गुना कर देती है। आज तनाव एवं अवसाद के कारण जीवन समाप्त करने के जो समाचार प्रतिदिन सुनने को मिल रहें है योग द्वारा उस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्टॉफ ने अपने घर पर ही रहकर योगिक क्रियाएं की ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...