Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरा सीट को हासिल करने के लिए जातीय समीकरणों को साधकर ग्रामीण जिला कांग्रेस 4 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए

ग्वालियर,

मप्र में कांग्रेस पार्टी विधानसभा उपचुनाव में डबरा सीट को लक्ष्य कर जातीय समीकरणों में तालमेल बैठाने का प्रयास कर रही है। जिला ग्रामीण कांग्रेस की कमान अशोक सिंह को सौंपने के बाद अब उनकी मदद के लिए कल्याण सिंह कंषाना, रंगनाथ तिवारी, सुल्तान सिंह रावत व पुष्पेंद्र जाटव को ग्रामीण जिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ग्रामीण में कांग्रेस का पहले से मजबूत जनाधार है। विधानसभा चुनाव में 3 में से 2 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा बरकरार रखा था। इसी जनाधार को बनाए रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने ब्राह्मण, गुर्जर, रावत व दलित को साधने का प्रयास किया है, अशोक सिंह पर पहले से प्रदेश की काफी जिम्मेदारी है।

डबरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के चुनाव चि- पर इमरती देवी सुमन तीसरी बार जीत दर्जकर विधानसभा में पहुंची थीं। उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे से कमलनाथ मंत्री मंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इमरती देवी ने सिंधिया के समर्थन में मंत्री व विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस कारण डबरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। तमाम कोशिशों के बाद भी भाजपा डबरा व भितरवार में मजबूत जनाधार नहीं बना पाई है। इमरती देवी सुमन के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस जनाधार को बरकरार रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। डबरा के समीकरणों के ध्यान में रखते हुए डबरा के ब्राह्मण व रावत वोटों को जोड़े रखने के लिए रंगनाथ तिवारी व सुल्तान सिंह रावत को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भितरवार से पुष्पेंद्र जाटव व ग्वालियर ग्रामीण से ताल्लुक रखने वाले कल्याण सिंह कंषाना को यह दायित्व सौंपा है।

पार्टी और मजबूत होगी-

रंगनाथ तिवारी, कल्याण सिंह कंषाना, सुल्तान सिंह रावत व पुष्पेंद्र जाटव को ग्रामीण कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने से ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार और मजबूत होगा।

अशोक सिंह

अध्यक्ष, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी, ग्वालियर।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...