Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

वाहन चोर को पकड़वाने युवकोें,पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को एसपी ने किया पुरस्कृत

ग्वालियर
एसपी श्री भसीन ने संपत्ति संबंधी एवं आबकारी अपराधों तथा अन्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एएसपी पंकज पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

यह हुए सम्मानित

एसपी के हाथों सम्मानित होने वाले अधिकारी व कर्मचारियों में संपत्ति संबंधी अपराधों में अच्छी पतारसी के लिए ग्वालियर सर्किल सीएसपी नागेंद्र सिंह, बहोड़ापुर थाना प्रभारी दिनेश राजपूत, एएसआई रामअवतार सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक अभिलाख सिंह यादव, अनूप गुर्जर, अभिषेक शर्मा, उदयवीर व अनूप जाट, ग्वालियर थाने के आरक्षक धर्मेंद्र सिकरवार व धर्मेंद्र तोमर, कोतवाली थाने के आरक्षक कमल वर्मा, क्राइम ब्रांच के लोकेंद्र तोमर व हजीरा थाने के अशोक सिंह सिकरवार, आबकारी अधिनियम के तहत् अच्छी कार्रवाई करने पर महाराजपुरा सर्किल सीएसपी रवि भदौरिया, हजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार, एएसआई रविंद्र कुशवाह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप तोमर, राजीव शुक्ला, जनक सिंह व महिला आरक्षक सरला लोधी तथा पेयजल उपलब्घ करने के लिए महाराजपुरा सर्किल सीएसपी रवि भदौरिया, महाराजपुरा थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग व प्रधान आरक्षक शिवपाल सिंह शामिल हैं। जिन्हें एसपी द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...