Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध रेत उत्खनन गोरखधंधे का विरोध कर रहे 3 ग्रामीणों को गिजौर्रा थाना प्रभारीने दीगर क्षेत्र में घुसकर पकड़ा

ग्वालियर- एक ओर यहां समूचे अंचल के पुलिस अफसर अवैध रेत उत्खनन पर अंकुश लगाने के हरसंभव प्रयास में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर गिजौर्रा थाना प्रभारी द्वारा बेखौफ होकर इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है, उस पर भी खाकी की ठसक ऐसी, कि यदि कोई उनके गोरखधंधे का विरोध करे, तो उसे पकड़कर थाने में बंद कर दो। जी हां ऐसा ही मामला शनिवार को डबरा इलाके में सामने आया है। यहां अवैध रेत उत्खनन का विरोध कर रहे तीन ग्रामीणों को गिजौर्रा थाना प्रभारी पकड़कर ले गए। पिछोर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम कैथो में चल रहे रेत का अवैध उत्खनन का विरोध करने पर रामसेवक, तोतला व शोभा नामक ग्रामीणों को गिजौर्रा थाना प्रभारी आनंद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पकड़कर ले गए। बताया गया है कि क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन का विरोध करते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने कुछ डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक लिया था, जिसकी जानकारी पाकर गिजौर्रा थाना प्रभारी ने वहां पहुंचकर विरोध करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है, कि गिजौर्रा थाना प्रभारी के ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा देवेंद्र बघेल तथा विकास राजपूत नामक पुलिसकर्मियों की पनडुब्बी अवैध उत्खनन में लगी हुई है, इस कारण ही गिजौर्रा थाना प्रभारी ने बिना स्थानीय थाने को सूचित किए दीगर क्षेत्र में घुसकर यह कार्रवाई की है। हमारी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है, यदि इस तरह से हमारे इलाके से किसी को पकड़कर ले जाया गया है, तो यह सरासर गलत है। दिलीप समाधिया थाना प्रभारी, पिछोर

आपके जरिए ही हमारे संज्ञान में यह मामला आया है, जिसकी जांच करवाते हैं, इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...