ग्वालियर।
पांच साल में रुपये दोगुना करने का लालच देकर चिटफंड कंपनी 6 लाख रुपये ठग ले गई है। घटना बिरला नगर हजीरा में वर्ष 2014 से 2020 के बीच की है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है।
हजीरा थानाक्षेत्र स्थित बिरला नगर निवासी 59 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र राम सहाय आर्य को वर्ष 2014 में स्टाफ क्वार्टर सिमको पर केशव सिंह चौहान, किरण चौहान, यतीश छोंकर मिले थे। इन्होंने खुद को आरपीडीएल कंपनी का संचालक बताया था। साथ ही बताया कि उनकी कंपनी में रुपये इन्वेस्ट करने पर 5 साल में दोगुना हो जाएगे। इस पर प्रदीप से 6 लाख रुपये ले लिए। जब दोगुना देने का समय आया तो दफ्तर पर ताला लगाकर गायब हो गए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत हजीरा थाना में की है। पुलिस ने तीनों आ रोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal