ग्वालियर-
पूर्व विधायक मुन्नाालाल गोयल ने गत दिवस जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। गर्मी में वार्ड के कूलर बंद, गंदगी व शौचालयों पर ताले लटके देखकर गोयल भड़क गए। उन्होंने सीएमएचओ एसके वर्मा, सिविल सर्जन डीके शर्मा व आरएमओ डॉ आलोक पुराहित से कहा कि अगर लोग यहां की व्यवस्थाएं सही नहीं कर सकते तो बता दो ताकि दूसरा इंतजाम करा दिया जाए।
पूर्व विधायक मुन्नाालाल गोयल ने निरीक्षण के दौरान 33 केवीए ट्रांसफर व हाइटेंशन लाइन को सुरक्षा की दृष्टि से पोस्टमॉर्टम हाउस के पीछे करने के निर्देश दिए। एक साल से अब तक पानी का टंकी का निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ है। पीएम हाउस का निर्माण भी शुरु किया जाए। उन्होंने सिविल सर्जन से पूछा कि 33 वार्ड ब्वॉय व सफाई कर्मचारी कहां हैं। चारों तरफ गंदगी है। गर्मी के मौसम कूलर चालू क्यों नहीं है। मरीज बेहाल हो रहे हैं। मुन्नाालाल गोयल ने प्रसूताओं के परिजनों से की जा रही लूट खसोट पर भी नाराजगी जताई।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal