बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कोविड-19 महामारी संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन के दौरान जिला कलेक्टर के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त- शिवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कलेक्टर – संघ प्रिय (आईएएस ) के नेतृत्व में बिलौंजी में स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी सामुदायिक भवन बगल में और जिला चिकित्सालय न्यू ट्रामा सेंटर के बगल में स्थित मछली बाजार व मीट मंडी के पास और पोस्ट ऑफिस के पास – नगर निगम की बरसो पड़ी पार्क एवं पार्किंग और गरीबी रेखा कालोनी के पास इसी प्रकार कुल 4 जगहों पर शासकीय भूमि में हुये अतिक्रमण को नपानि सिंगरौली अमला द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये वर्षों का अतिक्रमण हटाया गया ।

पीड़ित का कहना है
पीड़ित पक्ष बताते हैं कि कल दिनांक 29/05/2020 को दोपहर से लेकर शाम 6:00 बजे तक 24 घंटे का नोटिस दिया गया था जबकि इसके पूर्व में ही आज सुबह में नपानि अमला द्वारा जेसीबी लगाकर हटा दिया गया है वही नोटिस में साफ-साफ लिखा हुआ है कि नगर पालिक निगम अमला एवं कलेक्टर के द्वारा दिनांक 23/04/2020 और दूसरी बार दिनांक 08/05/2020 को निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण को स्वयं से हटाने की समझाइश दी गयी थी वही आज इसके बाद शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आज हुयी है ।
वही विधवा महिला सीमा कहार व उसके 3 बच्चों को देखकर स्थानीय लोगों ने दया दिखाते हुये नगर निगम के द्वारा बने हुये व खाली शासकीय क्वार्टर आवंटन कराने हेतु चंदा देने हेतु बात कहते हुये देखे गये और वही एक और महिला अपनी आपबीती सुनाने लगी तभी नपानि राजस्व अधिकारी- आरपी बैस ने गरीबी रेखा कॉलोनी के रूम एक परिवार को शिफ्ट किया गया है वहीं दूसरा विधवा परिवार व बच्चों को उसके सासू मां के घर में शिफ्ट करते हुये यह कहा गया है कि 1 सप्ताह के अंदर गरीबी रेखा कालोनी में खाली कमरे को देखते हुये जल्द आवंटन कर दिया जायेगा ।
मौके पर सहायक कलेक्टर- संघ प्रिय (आईएसएस), नगर निगम राजस्व अधिकारी-आरपी बैस, कार्यपालन अधिकारी- व्हीपी उपाध्याय, कार्यपालन यंत्री- आरके जैन, एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, एसडीओ विद्युत प्रभारी प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री- अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक- संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, उप स्वच्छता निरीक्षक -राजू, अशोक त्रिपाठी, बैढन पटवारी-दीपक सिंह और कोतवाली पुलिस के एसआई- बीपी कोल, प्रधान आरक्षक- पिंटू राय, महेश पटेल सहित कोतवाली पुलिस के महिला आरक्षक व अन्य पुलिस जवान व नगर पालिक निगम के अमला अधिकारी – कर्मचारी, सफाई कर्मी भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal