Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

थाटीपुर थाना इलाके में फ्लैट बेचने के नाम पर दंपति ने की 47 लाख रु. की ठगी

ग्वालियर- थाटीपुर थाना इलाके में दंपति द्वारा एक प्रॉपर्टी डीलर को भोपाल में सस्ता फ्लैट बेचने का झांसा देकर 47 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर जांच उपरांत पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मुरार थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी प्रॉपर्टी डीलर गौतम राम के मुताबिक वर्ष 2016 में उनकी मुलाकात मुरार में ही रहने वाले रमेश कुशवाह व उनकी पत्नी रचना से हुई थी। जिन्होंने बताया कि भोपाल में हमारा एक फ्लैट है, जिसे बेचना है। इस पर गौतम राम ने उसे फ्लैट को लेने की इच्छा जताई, और 37 लाख रुपए में सौदा तय हो गया। इसके बाद थाटीपुर पर स्थित गुर्जर नोटरी पर पहुंचकर उन्होंने अनुबंध करवाकर आरटीजीएस के माध्यम से 37 लाख रुपए भुगतान कर दिया। इसके बाद जब गौतम ने उनसे रजिस्ट्री करवाने को कहते, तो वह टालते रहे, एक दिन दंपति ने उन्हें बताया कि उस फ्लैट पर एचडीएफसी बैंक से लोन है, और अब प्रॉपर्टी की कीमत भी बढ़ गई है, अत: दस लाख रुपए और दे दो, जिससे लोन सेटलमेंट करके रजिस्ट्री करवा देंगे। उनकी बात मानकर गौतम ने दस लाख रुपए और उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद दंपति द्वारा उन्हें एचडीएफसी बैंक की लोन खात्मा स्लिप भी दिखाई, लेकिन रजिस्ट्री के लिए टालते रहे। शंका होने पर गौतम जब लोन खात्मा की स्लिप लेकर एचडीएफसी बैंक पहुंचे, तो वहा पता चला, कि दंपति का वहां कोई खाता ही नहीं है, तथा वह स्लिप भी फर्जी है। यह जानकारी सामने आते ही गौतम ने दंपति से अपने पैसे वापस मांगे, तो वह उन्हें आज-कल कहकर टालते रहे। अपने पैसे डूबते देखकर गौतम ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने जांच उपरांत आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत् प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दूसरे को बेचा फ्लैट

गौतम के मुताबिक जब एचडीएफसी बैंक से स्लिप फर्जी होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने जिस फ्लैट को वह ले रहे थे, उसकी पड़ताल की, जिसमें पता चला, कि दंपति उनसे पूरे पैसे लेने के बावजूद उसे किसी दूसरी व्यक्ति को बेच चुके हैं। भोपाल में फ्लैट बेचने के नाम पर दंपति द्वारा लाखों रुपए की ठगी की गई है, हमने जांच उपरांत आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...