Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ईद को लेकर खुटार चौकी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- चौकी प्रभारी ने ईद की शुभकामना देते हुए कहा कि जिस तरह पुलिस प्रशासन को अब तक आप सबका सहयोग मिला है। वह आगे भी अपेक्षित हैं। वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर से पूरा विश्व गुजर रहा है। इसमें सतर्कता की एक मात्र बचाव है। गृह मंत्रालय भारत सरकार व राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार किसी भी तरह की धार्मिक जुटाव की अनुमति नहीं है।

लॉक डाउन 4.0 का अनुपालन सभी को करना है खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान ने शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए घरों में ही ईद का नमाज अदा करने की अपील की। उन्होंने विभिन्न धार्मिक नेताओं एवं राजनीतिक पार्टीयो के प्रतिनिधियों से प्रशासन के संदेश को सरलता से जन जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर कदम आपके साथ है।

वही आगे चौकी प्रभारी ने कहा कि अब तक हमने धैर्य बनाएं रखा। चाहे वह रामनवमी हो, ईस्टर हो या फिर रमजान हो। प्रशासन के हर दिशा निर्देश का अनुपालन कर महामारी से लड़ने का काम किया। अब क्षणिक आवेग में आकर जाने-अनजाने कोई ऐसा कदम नहीं उठे जिससे अपने व अपने परिवार को ही कोई समस्या खड़ी हो जाए अब तक कि पूरी मेहनत बर्बाद हो जाएगी क्योकि कोरोना वायरस से बचने के किये सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हाथों को सेनेटाइज करना ही एक बचाव है क्योकि अब तक कोरोना की वैक्सीन नही बन पाई है इसलिए जन जागरूकता और सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना ही बचाव है

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...