बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन महामारी कोरोना कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु “लॉक डाउन” होने के दौरान आज 59 वां दिन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा “ब्लड बैंक संचालित है जिसमे लॉक डाउन” होने के कारण जिले में रक्त की कमी को देखते हुये जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर के दिशा- निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त – शिवेन्द्र सिंह और रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव मागदर्शन में रेडक्रास अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी ने स्वयं रक्तदान किया वही इसी प्रकार से नगर पालिक निगम सिंगरौली के अधिकारी – कर्मचारी और रेडक्रास के सदस्य सहित अन्य समाजसेवियों ने लगभग कुल मिलाकर 29 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया ।

उक्त रक्तदान शिविर कार्यक्रम आज दिनांक 22/05/2020 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय सभागार बैढन में सम्पन्न हुआ वही मौके पर मुख्य रूप उपस्थित नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त- शिवेन्द्र सिंह, रेडक्रॉस चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव, वाइस चैयरमैन- डॉक्टर डीडी मिश्रा, मनोज प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, रेडक्रॉस ब्लड बैंक संचालक- – डॉ. आर.डी. द्विवेदी, डॉ.डी.के.मिश्रा, सदस्य- राजाराम केसरी, नगर निगम के आला अधिकारी – कर्मचारी और एआइसी टीम के साथ – साथ रेडक्रॉस के सदस्य और ब्लड बैंक के कर्मचारी सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे ।
इन्होंने किया स्वैच्छिक रक्तदान नाम इस प्रकार है-
जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी (आईएएस), सहायक कलेक्टर- संघ प्रिय (आईएएस) जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र गर्ग (बंटी), कार्यपालन यंत्री प्रभारी- आर.के. जैन, रोहित कुमार शाह, मनीष पाण्डेय, रणबहादुर सिंह, विवेक सिंह, सहायक यंत्री- संतोष पाण्डेय, प्रवीना पाण्डेय, कुलदीप उपाध्याय, लाल कुमार सिंह अतुल मिश्रा, दीपिका पाण्डेय, अजय पटेल, रत्नाकर गजभिए, प्रवीण चंद्र, दीपक कुमार, अमित उपाध्याय, राजीव कुमार सिंह, हंसराज पटेल, जमुना प्रसाद सोनी, नीरज प्रजापति, नन्द कुमार प्रजापति , प्रवीण गोस्वामी, सौरभ पाण्डेय, ब्रह्माशंकर, अनुराग मोदी ने स्वैक्षिक रक्तदान किया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal