हिम्मत समाचार/मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ (सारा सच हिम्मत के साथ)
कुलदीप सिंह (सन्नी)
HS-NEWS/हिम्मत समाचार/सिंगरौली/मोरवा:- आज दिनांक- 18-05-2020 अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन (IHRCCO) के पदाधिकारियों के द्वारा नवागत मोरवा टी आई मनीष त्रिपाठी से मोरवा थाने में मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया । मुलाकात के दरम्यान पदाधिकारियों ने मनीष त्रिपाठी से उम्मीद जताई की वो इस क्षेत्र की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

साथ ही IHRCCO के लोगों ने मोरवा टी आई को आश्वस्त किया कि जब भी उन्हें जरुरत महसूस होगी संगठन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तत्पर है। मोरवा टी आई ने।।
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कार्य करने में विश्वास रखता हूं , मैं नही बोलता मेरा काम बोलता है। उन्होंने कहा कि वे मोरवा की आम आवाम के हितार्थ जो भी उचित एवं कानून सम्मत होगा हर उस कार्य को अंजाम देने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने IHRCCO के पदाधिकारियों से कहा कि आप प्रबुद्ध जन हैं ,अतः इस संकट काल में आपकी समाज के प्रति जवाबदेही बढ़ जाती है।* आप समाज के लोगों को इस कोरोना नामक खतरनाक बिमारी के साथ जीना सिखाइए। लोगों को मास्क तथा सेनेटाइजर के महत्व एवं उपयोग से अवगत कराएं तथा जनमानस को सोशल डिस्टेंसिंग का सही अर्थ समझाएं। इस बिमारी से बचाव हेतु जन जागरूकता आवश्यक है।
IHRCCO की टीम में प्रदेश महासचिव अमित कुमार तिवारी, संभाग अध्यक्ष सत्येन्द्र पासवान, संभाग महासचिव हरेंद्र राय, संभाग संगठन मंत्री रमन कुमार सिन्हा, राहुल राय आदि शामिल रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal