Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मोरवा का पदभार ग्रहण करते ही मोरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चोरी के कबाड़ से भरा मालवाहक सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – कुलदीप सिंह सन्नी

आपको बता दे कि सिंगरौली जिले के मोरवा में लगातार कबाड़ चोरी की आवाज पत्रकारों द्वारा उठाई जा रही थी जिसके बाद सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक ने मोरवा और बरगवां थाना में बितेदिन फेरबदल किया गया जिसके बाद मोरवा में निरीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा पदभार ग्रहण करने के महज चंद घंटों में चोरी के कबाड़ से भरा मालवाहक पिकप सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

आपको बता दे कि जबसे सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी ने कमान संभाली है सिंगरौली जिले से जुर्म के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत इनके निर्देशन में लगातार अपराध,जुर्म व अवैध कारोबारियो पर सिंगरौली पुलिस ने शिकंजा कसने का काम किया है

मोरवा पुलिस को मुखबिरो से सूचना मिली कि एक पिकप एमपी 66 जी 1118 में अवैध रूप से चोरी का लोहा कबाड़ झिंगुरदह तरफ से लोड करके आ रहा है जिसके बाद मोरवा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेन्डे व अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में घेराबंदी कर दो टन कबाड़ कीमत 40000 रुपये को पिकप सहित जप्त करते हुए दो आरोपी किशुन प्रसाद केवट पिता शिवचरण केवट उम्र 22 वर्ष निवासी राजावर थाना गढ़वा व राकेश उपाध्याय पिता राजेंद्र उपाध्याय उम्र 35 वर्ष निवासी साई नगर मोरवा को अपराध क्र. 201/2020 धारा 379,414,34 ताहि. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है

उक्त कार्यवाही में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी,उप निरीक्षक सरनाम सिंह,प्रधान आरक्षक अमर सिंह आरक्षक विष्णु रावत की भूमिका सराहनीय रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...