बढ़ता कारवाँ न्यूज//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मध्यप्रदेश – उत्तरप्रदेश सीमा पर चाकघाट में भूखे प्यासे मजदूरों पर लाठी चार्ज को शर्मनाक बताया है उन्होंने कहा कि अपने जीवन की भयानक त्रासदी भोग रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज बतलाता है कि मुख्यमंत्री शिवराज मजदूर विरोधी श्रम कानून बनाकर अब मजदूरों के दमन पर उतर आये हैं आगे अजय सिंह ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि कोरोना से भयानक त्रासदी भोग रहे मजदूरों के प्रति कितने अमानवीय है शिवराज सरकार श्री सिंह ने कहा कि मजदूरों की व्यथा और संघर्ष देखकर सुनकर हर भारतवासी द्रवित है लेकिन टी.वी. पर दिखने का शौक पालने वाले शख्स लगातार झूठ बोल रहे हैं| आज ही शिवराज ने कहा की मजदूर किसी भी राज्य का हो भूखा नहीं रहेगा, उसे हर सहायता मिलेगी | चाकघाट में तो मजदूरों को खाना नहीं दिया गया बल्कि उनपर लाठियां बरसाई गई |श्री सिंह ने कहा कि देश के निर्माण के आधार स्तम्भ मजदूरों पर इतना कहर तो गुलामी के दौर में भी नहीं हुआ जितना मोदी और शिवराज सरकार हो रहा है |
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal