ग्वालियर- डबरा में मेडिकल संचालक राजेंद्र गुप्ता के अंतिम संस्कार और उठावनी में शामिल होने वाले लोगों की प्रशासन द्वारा रविवार को कॉटेक्ट हिस्ट्री खंगाल कर कर सूची तैयार की गई। कुल 102 लोगों की सूची तैयार की गई। इन सभी लोगों की सोमवार को सुबह 10 बजे सैंपलिंग की जाएगी। सूची में शामिल एक नंबर से 51 नंबर के लोगों की सैंपलिंग संतकंवरराम स्कूल में और 51 नंबर से लेकर 102 नंबर तक की सूची में शामिल लोगों की सैंपलिंग ठाकुर बाबा रोड स्थित तिवारी मैरिज गार्डन में की जाएगी।
इनकी होगी संतकंवरराम स्कूल में संपलिंग: राजकुमार गुप्ता भंपोली, कैलाश सरावगी, महेश गुप्ता पान वाले, मोहन मिसुरिया, डॉ. मिसुरिया, अशोक गुप्ता, आनंद गुप्ता झांसी वाले, राजू रामायणी, हीरानंद रहेजा, सतेंद्र दुबे, अशोक शर्मा, शंकर सदाना,राजेश अग्रवाल, धर्मेंद्र दुबे, राकेश मुद्गल, मोंटी अग्रवाल, रामकुमार गुप्ता मोर मेडीकल, कुलदीप सिंह, भोले मेडिकल, अर्पित शर्मा, महेंद्र रावत, पीयूष मिश्रा, राहुल खर्द, नवनीत खरे, आकाश गुप्ता, किशन सोनी, विक्की शिवहरे, नारायण मांडिल, महेश अग्रवाल, रिषभ जैन, मनोज, पाली गुप्ता, बॉंबे मेडीकल, मोहन अग्रवाल, राजन अग्रवाल, सुरेश राजे, राजेंद्र तिवारी, अशोक शर्मा डॉ. कटारिया के पास, केदार मांडिल, जेठा सिंधी,चिंटू शिवहरे, प्रदीप गुप्ता, डॉ सुरेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, बेरू खटीक, मनीष खटीक, आशीष करंट, हीरा सिंधी, अजय अग्रवाल, राजू शर्मा, रामाधारा सेन की सैंपलिंग की जाएगी।
गुप्ता परिवार में अब टोटल नौ संक्रमित
गुप्ता परिवार के 8 मई को बुजुर्ग राजेंद्र गुप्ता (75) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद शनिवार को उनके पुत्र पंकज गुप्ता (50), अनुज गुप्ता (47), मां देवाबाई (100) पत्नी सीताराम गुप्ता, भाई राधेश्याम गुप्ता (70), बहू सुमन गुप्ता पत्नी राधेश्याम गुप्ता और भतीजे राहुल (40) पुत्र राधेश्याम गुप्ता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इसके बाद रविवार को इसी परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रोहिरा परिवार के चार लोगों सहित संपर्क में आने वा ले तीन लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
महेशचंद गुप्ता (68) पुत्र सीताराम गुप्ता, चंद्रकांता गुप्ता (65) पत्नी महेशचंद गुप्ता और दिव्यांशी (14) पुत्री अनुज गुप्ता निवासी ठाकुर बाबा राेड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुप्ता परिवार में अब संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है। इसके अलावा ठाकुर बाबा रोड निवासी कोरोना संक्रमित गंगाराम रोहिरा की मौत के बाद सांत्वना देने के लिए पहुंची घर के सामने ही रहने वाली सिमरन बोदानी (46) पत्नी दिनेश कुमार बोदानी भी काेराेना पीड़ित मिली हैं। दो दिन में अधिक मरीज मिलने के बाद रविवार के स्मार्ट सिटी की सीईओ जयति सिंह सहित अन्य अधिकारी शहर में आए और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को गुप्ता परिवार के संपर्क में आने वालाें की कांटेक्ट हिस्ट्री पता करने के निर्देश दिए हैं।
संक्रमितों के संपर्क में आए 45 लोगों की हुई सैंपलिंग
गुप्ता परिवार के संपर्क में अाने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। क्योंकि 8 मई को राजेंद्र गुप्ता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद कई लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। साथ ही करीब 300 से अधिक लोग उठावनी में शामिल हुए। इसके अलावा दो मेडिकल स्टोर जो कि एक अग्रसेन चौराहा पर गणेश मेडिकल तथा रामगढ़ रोड पर जय गणेश मेडिकल स्टोर संचालकों के पॉजिटिव निकलने के बाद उनके संपर्क में कई लोग आए। रविवार को शव यात्रा के दौरान अर्थी सजाने वाले, बाल काटने वाले नाई, शव वाहिका के स्टाफ सहित 51 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं प्रशासन द्वारा 102 लोगों की और सूची तैयार की गई है जिनके सोमवार को सैंपल लिए जाएंगे।
कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को प्रशासन ने बढ़ाया
तीन दिन पहले रोहिरा परिवार के पांच और शनिवार को गुप्ता परिवार को छह लोगों के पॉजिटिव आने बाद ठाकुर बाबा रोड सहित आधा किलोमीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन क्षेत्र घोषित किया गया था। लेकिन रविवार को गुप्ता परिवार के तीन व रोहिरा परिवार के संपर्क में आने वाली एक महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद कंटेनमेंट जोन का एरिया अाैर बढ़ा दिया गया है। रविवार काे अग्रसेन चौराहा से गीता टॉकीज चौराहा तक के क्षेत्र के अलावा ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन रोड तक अाैर पुराना गाड़ी अड्डा रोड पर जय गणेश मेडिकल तक का क्षेत्र सील किया गया है।
अलर्ट| गुप्ता व रोहिरा परिवार के संपर्क में आए 51 लोगों की हुई सैंपलिंग, आज 102 लोगों की होगी सैंपलिंग, डबरा सहित अंचल में अब तक 23 संक्रमित
कंटेनमेंट एरिया किया सील, संदिग्धों की सूची तैयार कर रहे
अग्रसेन चौराहा से गीता टॉकीज चौराहा तक कंटेनमेंट जोन क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके अलावा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन रोड तक का क्षेत्र सील किया गया है। गुप्ता परिवार व रोहिरा परिवार को संपर्क में अाए लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री पता की जा रही है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि यदि गुप्ता और रोहिरा परिवार के किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आए तो सैंपल कराएं। नवनीत शर्मा, तहसीलदार, डबरा
तिवारी मैरिज गार्डन में इन लोगों की होगी सैंपलिंग
संदीप गुप्ता, हितेंद्र गुर्जार, हरीशंकर विलैया, मदन छिरौल्या, रामअवतार अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, रोहित शर्मा, पिंटू गुप्ता, अशोक नगरिया, अमित गुप्ता पूरा परिवार, संजय गौतम, जीतेद्र चतुर्वेदी, हुनेंद्र गुर्जर, अरुण सांवला, नवल कुचिया, रामजीलाल जैन, गुलाबचंद्र अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, संजय सेन, प्रदीप गुप्ता, मीना गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सागर गुप्ता, रघुवीर गुप्ता, गीता गुप्ता, पुनीत गुप्ता, प्रगति गुप्ता, पर्व गुप्ता, मनोज गुप्ता, राखी गुप्ता, अपूर्वा गुप्ता, हीरानंद रहेजा, हरीकांत गुप्ता, टिंकल गुप्ता, कुलदीप चतुर्वेंदी, कैलाश सरावगी, विजय गुप्ता, अंशु गुप्ता, सुरभि, वेदांत, नितिन गुप्ता, रेनू, कृष्णा, पवन, प्राची, निष्ठि, वरुण, अंकिता, वानी आदि की सैंपलिंग तिवारी मैरिज गार्डन में की जाएगी।
डबरा कृषि उपज मंडी में अनाज की खरीदी आज से बंद
शहर में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ने के चलते प्रशासन द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर में की जा रही अनाज की खरीदी को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते अब मंडी में खरीदी नहीं की जाएगी। वहीं व्यापारियों को भी पहचान वाले किसानों को इस बारे में सूचित करने के लिए कहा गया है। हालांकि समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी रहेगी। इसके अलावा सहकारी समिति और उचित मूल्य की दुकानों पर किया जाने वाला खाद्यान्न वितरण की आगामी आदेश तक बंद रहेगा।
मृतक राजेंद्र के अंतिम संस्कार व उठावनी में शामिल हुए 102 लोगों की सूची तैयार, आज दो जगह सैंपलिंगकी जाएगी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal