Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ऑपरेशन शिकंजा के तहत एक बार फिर माड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अवैध रेत का परिवहन करते 2 व पत्थर गिट्टी का परिवहन करते 1 ट्रैक्टरों को किया जप्त

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//माड़ा:- लॉक डाउन रेत माफियाओ के भी हौसले बुलंद है लगातार नदी नालों का सीना छल्ली कर अवैध रेत का परिवहन तो वही पहाड़ों को तोड़कर पत्थर गिट्टी का विक्री करने का कारोबार जोरो पर है लेकिन माड़ा पुलिस ने रेत माफियाओं और पत्थर गिट्टी का परिवहन करने वालो पर लगातार शिकंजा कसते हुए एक के बाद एक बड़ी कार्यवाही की जा रही है अभी हाल ही में 4 ट्रैक्टरो को अवैध रेत का परिवहन करते हुए कार्यवाही की गई थी कि एक बार फिर बीते दिन 2 ट्रैक्टरो को अवैध रेत के साथ तो वही 1 ट्रैक्टर को अवैध पत्थर गिट्टी के साथ जप्त किया गया है माड़ा पुलिस की लगातार कार्यवाही से रेत माफियाओ में हड़कंप मच गया है

आपको बता दे कि ऑपरेशन शिकंजा के तहत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेन्डे के निर्देशन में तथा सिंगरौली अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी डी.एस.पी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत द्वारा अवैध रेत व पत्थर गिट्टी का परिवहन करते 3 ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है

मुखबिरो से सूचना मिली कि माड़ा क्षेत्र के धनहरा व कोयलखुंथ में अवैध रेत का व गिट्टी का परिवहन किया जा रहा है जिस पर माड़ा थाना प्रभारी अर्चना शर्मा के निर्देश पर द्वारा टीम गठित कर उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत की निगरानी में कार्यवाही करते हुए अवैध रेत का परिवहन करते 2 ट्रैक्टरो को धनहरा से एम पी 66 ए 4716 व एम पी 66 ए 2764 और कोयलखुंथ से एक ट्रैक्टर बिना नम्बर का पत्थर गिट्टी लिए अप.क्र. 188/2020 धारा 379,414 भादवि एवं 4,21 खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए जप्त किया गया

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,आरक्षक भरत लाल मीणा,अशोक यादव,अजय यादव व राकेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...