ब्रेकिंग न्यूज़ -10/5/2020
हिम्मत समाचार/सोनभद्र/बरुन कुमार/देवराज की रिपोर्ट
बड़ी खबर जिला प्रशासन हो सतर्क
हिम्मत समाचार- ब्यूरो कार्यालय (सोनभद्र) – मामला पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का है जहाँ कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है इससे पहले अभी तक जिले में कोई भी संक्रमित केश नही था ।

आपको बताते चलें शुक्रवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
जिसकी सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया सोनभद्र जिले के सी०एम०ओ, एस.के. उपाध्याय से प्राप्त जानकारी अनुसार गुजरात के मेहसाणा से जिन श्रमिकों को लेकर ट्रेन शुक्रवार सुबह सोनभद्र आई थी, उनमें से चार लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार आदि की शिकायत मिलने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया था।
सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे उन चारों लोगों में से बहराइच जिले का निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अब देखना ये है सोनभद्र जिले से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले कि प्रशासन इस खबर को लेकर कितना सख्त होती है।।
क्या बढ़ा दिया जाएगा बॉडरों पे पहरा❓❓
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal