बढ़ता कारवाँ /सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “टीम युवा टास्क फोर्स” सिंगरौली जिले के सभी युवाओ को एकसूत्र में जोड़ते हुये जनहित में जरूरतमंदों को राशन किट मुहैया कराने का काम करने के अलावा मास्क सेनिटाइजर वितरण किया गया ।

आज मोरवा सब्जी मंडी के फल विक्रेताओं व ग्राहकों को 120 मास्क, आर्सेनिक अल्वम 30 दवाई का वितरण किया गया वही वार्ड क्र. 09 मोरवा में और गनियारी क्षेत्र में डॉ.डीडी मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर 35 राशन किट जरूरतमंदो को वितरण किया गया।
इसके पूर्व में भी बिलौंजी – सन्डे मार्केट, शिवाजी मार्केट – मेन रोड स्थित सब्जी मंडी में 470 मास्क, सेनेटाइजर और आर्सेनिक अल्बम 30 का वितरण किया जा चुका है और राशन वितरण के पहले दिन शहरी क्षेत्रों में 90 पैकेट और दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रों में 40 पैकेट, तीसरे दिन 18 पैकेट, चौथे दिन 17 पैकेट और पांचवे दिन 44 पैकेट का वितरण किया गया और इस तरह अभी तक 209 पैकेट का वितरण और सब्जी मंडी में 590 मास्क, सेनेटाइजर और आर्सेनिक अल्बम का वितरण किया जा चुका है जो आगे भी निरन्तर जारी रहेगा और आगे दिनों में कई समाजहित और जरूरतमंदों की सहायता के लिये टीम द्वारा योजना बनाकर कार्य किया जायेगा ।
उक्त राशन वितरण की व्यवस्था कराने में मुख्य रूप से शिरीन खान, मुर्तजा खान, कमलेश सोनी, राजेश दुबे, पंकज सिंह, अनुराग शर्मा (राधे राधे सेवा दल), अमित शाह, संजय शाह (उन्नन्ति फाउंडेशन),मो निज़ामुद्दीन (उन्नति सोसाइटी), दीपक सोनी, अजय सोनी, मनीष सोनी, अर्चिता सिंह, मीनाक्षी गुप्ता सहयोगी और वितरण के क्रियान्वयन में इंजी. आशीष शुक्ला और आरती बंसल का अहम योगदान रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal