बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अन्तर्गत शीला देवी पति – छोटेलाल बसोर उम्र लगभग 40 वर्ष ग्राम- काम तियरा की है उनकी भाभी केशमती बसोर बताती है कि पड़ोस के रामप्रसाद बसोर और अपने दो लड़के और भतीजे के साथ अकेली महिला शीला बसोर पर बलुआ लाठी डंडा से प्रहार किया है जिनका दोनो पैर व हाथ मे कई जगह की हड्डी टूट गयी और सिर में चोटे आयी है प्लास्टर व टाके लगे है जो जिला अस्पताल बैढन में उपचार चल रहा है ।

पीड़िता के भाभी केशमती बताती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घर को लेकर कहासुनी हुई थी इसी बात को लेकर के विगत दिवस घटना दिनांक 11/04/2020 को शाम लगभग 6:00 बजे रामप्रसाद बसोर के दो लड़के दिनेश – कमलेश और भतीजे राजकुमार बसोर के साथ वही अकेली रह रही महिला पीड़ित शीला बसोर पर लाठी डंडा व बलुआ से हमला कर लहूलुहान कर दिया था वही शासन पुलिस चौकी द्वारा आनन- फानन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिसको 3 दिन तक केवल बोतल पानी चढ़ाया गया 3 दिन बाद ड्यूटी में रहे डॉक्टर के ऊपर पैसे रुपये लेने को लेकर गम्भीर आरोप लगाते हुये बताया कि एक्सरे प्लास्टर वैगरह हुआ है जिसमें लगभग ₹14 हजार रुपये दवा प्लास्टर में लगे है वही भाभी केशमती व पीड़िता शीला बसोर ने बताया कि रिपोर्ट में लाठी डंडा से मारने की रिपोर्ट दर्ज को गयी वही रिपोर्ट में बलुआ से मारने का जिक्र नही किया गया सिर में चोटे आयी है वही घटना स्थल पर जाँच का विषय बना हुआ है ।
प्रधानमंत्री आवास बनाने को लेकर कहासुनी हुयी थी वही शीला देवी के आगे पीछे कोई नहीं है पति छोड़कर अन्य जगह रहता है जिसमें खतरा बनी हुई है जिसमें उनकी भाभी-केशमती और पीड़िता शीला बसोर ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगायी है कि आरोपियों के खिलाफ जाँचकरवा कर नियमानुसार कार्यवाही की जाने की माँग की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal