हिम्मत समाचार -(राजकुमार सिँह/वरुण कुमार) कोरौना महामारी को लेकर जिले में लागू लाक डाउन के बावजूद चोरी-छिपे यात्रियों को लेकर चुरहट से झारखंड के ओर जा रहे हैं ट्रक चालक को बरगवां पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया व झारखंड निवासी 21 यात्रियों का कोरेंटाईन स्थानीय अस्पताल में किया। पुलिस अधीक्षक टी.के. विद्यार्थी के मार्गदर्शन में टी आई मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने वाहन क्र, *MP 20 HB 5300* कि घेराबंदी करते हुए तलाश की गई जिसमें झारखंड में 21 यात्री मौके पर मिले।

टी आई मनीष त्रिपाठी के सतत देख रेख यात्रियों को भोजन कराने उपरांत नोज मास्क पहनाते हुए एकलव्य हॉस्पिटल मनिहारी में मेडिकल चेकअप कराया गया एवं को कोरेन्टाइन किया गया है एवं ट्रक चालक तेजबल शर्मा निवासी तिरुपति पुरम सागर के विरुद्ध लाक डाउन उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं 269 188 के तहत अपराध दर्ज किया गया।।
इसका कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर उपेंद्रमणी शर्मा एएसआई सुरेंद्र यादव एलएन द्विवेदी प्र.आ.अरविंद चौबे रमेश प्रसाद आरक्षक संजय सिंह परिहार आशीष दयाशंकर सुरेंद्र शामिल रहे
www.himmatsamchar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal