Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लॉक डाउन में गैस एजेंसियां डिलीवरी के नाम पर वसूल रहे डबल चार्ज, एजेंसी संचालकों का चल रहा बड़ा खेल

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार – उपेन्द्र शर्मा

BK NEWS:- आप यदि गैस एजेंसी के ऑफिस में बुकिंग पर्ची कटवाकर उसके कार्यालय के पास, उनकी ओर से चिह्नित स्थायी या गोदाम से गैस सिलेंडर लेकर अपने घर आते हैं तो यह जरूर देख लें कि एजेंसी संचालक ने आपका होम डिलीवरी शुल्क कम किया है या नहीं यदि नहीं तो यह आपके साथ सीधे-सीधे लूट है क्योंकि एजेंसी संचालक गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के नाम पर आपसे 27 रुपये के लगभग रुपये वसूल कर रहा है

अगर आप खुद जाकर सिलेंडर लेकर आते हैं तो वर्तमान में सिलेंडर की सही कीमत में से 27 रुपये के लगभग पैसे कम करने का नियम है अगर गैस एजेंसी संचालक के द्वारा यैसा नही किया जाता तो ऐसे में उपभोक्ताओं की जेब पर एजेंसी संचालक डाका डाल रहे हैं। वहीं होम डिलीवरी का शुल्‍क इसी राशी में शामिल है। अलग से चार्ज नहीं लिया जा सकता है मगर ऐसे केस सामने आ रहे हैं कि बुकिंग की राशि के अलावा होम डिलीवरी का चार्ज भी लिया जा रहा है।आपको बता दे कि इस समय कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन चल रहा है और लोगो के काम धंधे प्रतिष्ठान सभी बंद है दिहाड़ी मजदूरो की भी हालत खस्ता है लोग लॉक डाउन में आर्थिक तंगी से जुंझ रहे हैं यैसे में अंजली भारत गैस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओ के साथ डिलेवरी के नाम पर डबल चार्ज वसूल रहे हैं आपको बता दे कि गैस बुकिंग कराते समय जो शुल्क उपभोक्ता से जमा कराया जाता है उसमें गैस का डिलेवरी चार्ज जुड़ा रहता है लेकिन अंजली भारत गैस एजेंसी बैढन के द्वारा उपभोक्ताओं से 774 रुपये की जगह 800 रुपये खुटार बाजार में आज वसूला जा रहा है अगर देखा जाए तो पर व्यक्ति 26 रुपये अतिरिक्त शुल्क अंजली गैस एजेंसी के द्वारा लिया जा रहा है इससे पहले भी लोगो ने बताया कि कई बार अंजली भारत गैस एजेंसी द्वारा मनमाना शुल्क लोगो से डिलेवरी के नाम पर लिया जा रहा है या ये कहे कि खुलेआम उपभोक्ताओं के साथ अंजली गैस एजेंसी द्वारा लूट की जा रही है

जिला प्रशासन के नियमो की उड़ा रहे धज्जियां,नही हो रही होम डिलेवरी

जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन में होम डिलेवरी दिए जाने की बात कही गई थी ताकि भीड़ इकट्ठा न हो लेकिन बैढन के खुटार पंचायत में आज तीन गैस लोडिंग गाड़िया खड़ी थी जिसके कारण बाजार में काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई थी आस पास के दर्जनों गांव के लोग गैस लेने के लिए पहुंचे हुए थे जबकि नियम है कि उपभोक्ताओं को होम डिलेवरी दिया जाए लेकिन खुटार बाजार में कई किलोमीटर से लोग गैस लेने पहुंचे थे जिससे भीड़ इकट्ठा होने से सोशल डिस्टेंसिंग का भी असर नही दिखाई दिया लेकिन मौके पर पहुँची खुटार पुलिस ने लोगो को एक – एक मीटर की दूरी पर खड़ा करवाकर गैस का वितरण करवाया गया।।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...