Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“लॉक डाउन” होने से फंसे मजदूर व जरुतरमन्दों कोजिला कलेक्टर की अनूठी पहल पर रेडक्रास द्वारा भोजन तैयार करवाकर नगर निगम सिंगरौली व समाजसेवियो द्वारा पहुँचाये जा रहे हैं भोजन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष- केवीएस चौधरी के दिशा – निर्देशन में महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव व सुझाव हेतु और “लॉक डाउन” होने के बाद या पहले से भी लगातार नगर पालिक सिंगरौली आयुक्त- शिवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में निगम के अधिकारियों – कर्मचारियों द्वारा वाहनों के माध्यम से शहर – शहर, घर – घर में सन्देश दिया जा रहा है कि घर पर रहे बाहर न निकले और बहुत ही जरूरत पड़ने पर ही घर से ही निकले और शहर में दवा – छिड़काव इत्यादि से सैनिटाइजर लगातार किया जा रहा है ।

जिला कलेक्टर के सराहनीय पहल है दूरदराज एवं अन्य प्रदेशों व जिले से आये हुये व रह रहे मजदूर – यात्री फंसे हुये हैं उनको दिनांक 27/03/2020 से दोनों टाइम का भोजन तैयार कराकर उनके गंतव्य स्थानों तक दोपहर और शाम को भोजन पहुंचाया जा रहा है फंसे हुये मजदूर व यात्री कृपया ध्यान देवे भोजन मिलने हेतु मो. 9754933570 पर सम्पर्क करें ।

विगत दिवस कल 27/03/2020 को पहला दिन दोपहर में दाल – चावल, रोटी – सब्जी लगभग 250 पैंकिंग कर वितरण किया गया जिसमे स्थान इस प्रकार है – मोरवा के ब्लैक डायमंड पेट्रोल पंप नई पुल के पास 50 पैकेट, डीएवी स्कूल व एनजीओ स्कूल के पास जयन्त 15 पैकेट, न्यू मस्जिद के पास मुल्ला कबाड़ी घर के पास बैढन 5 पैकेट, बाजार इंडिया के सामने 6 पैकेट, रविंद्र इंग्लिश स्कूल के पास कोलान बस्ती बैढन 70 पैकेट, जयन्त चौकी के सामने आरटीओ बैरियर के पास 25 पैकेट, बैढन बस स्टैंड गनियारी बलियरी रोड, अंबेडकर चौक सब्जी मंडी 30 पैकेट, पुराना जिला अस्पताल के पास 35 पैकेट वही अन्य 16 लोगो को वितरण किया गया ।

वही रात्रि में पूड़ी – सब्जी – अचार लगभग 185 पैकेट लोगो को वितरण किया गया जिसमें डीएवी स्कूल एवं एनजीओ स्कूल के पास जैन 13 पैकेट, न्यू मस्जिद व मुला कबाड़ी घर के पास 5 पैकेट, बाजार इंडिया के सामने 6 पैकेट, जयन्त चौकी के सामने आरटीओ बैरियर के पास 30 पैकेट, बस स्टैंड अंबेडकर चौक – बलियरी रोड सनशाइन स्कूल के पास एवं जिला अस्पताल – गनियारी बीजपुर रोड – शांतिनगर – सब्जी मंडी के पास 90 पैकेट, मंदसौर से आये हुये 10 पैकेट अवध पब्लिक स्कूल के पास नंदगांव अमलोरी 5 पैकेट, सीआईएसफ कॉलोनी के पास जयन्त (मूलनिवासी झारखंड) 3 पैकेट वही अन्य लोगों को 22 पैकेट दिया गया और सिंगरौली रेलवे स्टेशन में (मोरवा) फंसे 9 लोगों का भोजन पैकेट दिया गया ।

उक्त दोनों टाइम में खाना पहुंचाने में नगर पालिक सिंगरौली के द्वारा वाहन की उपलब्धता व वितरण कराने में रेडक्रास व नगर निगम के अधिकारियों – कर्मचारियों का अहम योगदान रहा ।

Www badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...