ग्वालियर- शहर में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। पीड़ित अभिषेक मिश्रा का जेएएच में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है। इधर जिला प्रशासन ने पुलिस का 12 सदस्यीय स्पेशल स्क्वॉड बनाया है जो संदिग्ध मरीज को उसके घर से अस्पताल तक लेकर जाएगी। फिलहाल इस स्पेशल स्क्वॉड को डॉक्टर पुलिस ग्राउंड में ट्रेनिंग दे रहे हैं।
जिला प्रशासन ने हैदराबाद से स्पेशल ड्रेस मंगाई है। यह एल्यूमीनियम व अन्य तरह के कपड़े से बनी है। एक सूट की अनुमानित कीमत लगभग 15 से 20 हजार रुपये है। संदिग्ध मरीज के घर जाते समय और अस्पताल तक इनके साथ मास्क और सैनिटाइजर से युक्त होकर टीम चलेगी। टीम के लिए मेला ग्राउंड परिसर में 12 बेड का ऑफिस बनाया गया है। यह ऑफिस पूरी तरह सैनिटाइज युक्त है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal