Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रदेश भर के इंडेन के उपभाेक्ता अब वाॅट्सएप नंबर 75888-88824 पर भी रसाेई गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे

ग्वालियर.ग्वालियर में ढाई लाख भाेपाल में इंडेन के साढ़े चार लाख समेत प्रदेश भर के इंडेन के उपभाेक्ता अब वाॅट्सएप नंबर 75888-88824 पर भी रसाेई गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे। माैजूदा हालात के मद्देनजर इंडियन ऑयल काॅर्पाेरेशन ने यह सुविधा शुरू कर दी है। अब किसी भी ग्राहक को सिलेंडर की बुकिंग के लिए आईवीआर नंबर 96691-24365 को डायल करने के बाद 1 नंबर या 2 नंबर दबाने की झंझट नहीं करनी पड़ेगी। उपभाेक्ताओं काे रजिस्टर्ड माेबाइल नंबर से वाट्सएप पर यह प्रक्रिया करना अासान हाेगा। अब ग्राहक को सिर्फ वाॅट्सएप नंबर 75888-88824 मोबाइल में सेव करना होगा। पहली बार उसे Refill लिखने के बाद # दबाकर अपनी ग्राहक आईडी (16 नंबर का) लिखनी होगी।

यह आईडी किसी पुरानी पर्ची या फिर कनेक्शन लेते वक्त एजेंसी द्वारा जारी किए गए बिल पर देखी जा सकती है। दूसरी बार बुकिंग करने पर ऐसा कुछ नहीं करना होगा क्योंकि सारी प्रक्रिया आपके मोबाइल नंबर पर सेव मिलेगी। उपभाेक्ता इसके अलावा पहले की तरह ऑनलाइन बुकिंग 96691-24365 नंबर या फिर Indane.co.in पर भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ग्वालियर-चंबल एलपीजी एलपीजी फेडरेशन के समन्वयक श्यामानंद शुक्ला एवं अाल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसाेसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट अारके गुप्ता ने बताया कि यदि उपभाेक्ता वाॅट्सएप नंबर पर बुकिंग करते हैं तो बुकिंग होने, सिलेंडर की डिलीवरी, बिल जनरेट होने और सब्सिडी जैसी सारी सूचनाएं मोबाइल पर ही मिलेंगी।

28 तक करें बुकिंग, कोटा हो जाएगा लैप्स
ऐसे ग्राहक जिन्होंने अभी तक 12 सिलेंडर के सालाना कोटे में से कम सिलेंडर लिए हैं, वे 28 मार्च तक बुकिंग करा सकते हैं। एक से दो दिन सिलेंडर की सप्लाई में लगेंगे। बुकिंग यदि 28 मार्च के बाद होगी तो 31 मार्च से पहले डिलीवरी नहीं होने पर कोटा लैप्स हो जाएगा और फिर नई बुकिंग एक अप्रैल को करनी होगी।
बुकिंग 30 फीसदी तक बढ़ीं, रिफंड भी
मार्च में कोटा लैप्स होने व कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इन दिनों 30 फीसदी तक गैस बुकिंग बढ़ चुकी है। इससे गैस एजेंसियों पर काम बढ़ा है और कुछ के हॉकर्स को अतिरिक्त फेरे लगाने पड़ रहे हैं। गैस बुकिंग बढ़ने का एक कारण ऐसे ग्राहक भी हैं जो 286.71 रुपए की सब्सिडी की खातिर बुकिंग कर रहे हैं और ग्राहक न मिलने पर हॉकर को सिलेंडर वापस कर रहे हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...