ग्वालियर- डॉ देवेन्द्र शर्माशहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से कांग्रेस भवन पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीण पाठक ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षो, मंडलम अध्यक्षो, सेक्टर अध्यक्षो एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकतार्ओं के साथ भेंट की। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक शर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना भी उपस्थित थे। डॉ शर्मा ने 17 दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसजनो से कहा कि मजबूती के साथ कांग्रेस में रहें और कांग्रेस की नीतियों के अनुरूप कांग्रेस को मजबूत करते रहें, जिन कांग्रेसजनो ने कांग्रेस नही छोड़ी है, इस्तीफे नही दिए है उन कांग्रेसजनो को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस की आन बान शान के साथ खड़े रहना गर्व की बात हे। मजबूत करेंगे कांग्रेस के हाथ: प्रवीण पाठक दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रवीण पाठक ने इस अवसर पर कहा कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिये संकल्पित है, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस की मजबूती के लिये जो निर्णय लिया है उसकी सभी जगह सरहाना हो रही है, और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में, ब्लॉक में, मंडलम में और सेक्टर के सभी कांग्रेस कार्यकतार्ओं का संम्पर्क मेरे साथ बना हुआ है और सभी कांग्रेस के साथ है, आने वाले समय में सभी कांग्रेसजन मजबूत करें कांग्रेस का हाथ। कांग्रेस भवन पर भेंट करने वालो में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा, इब्रहिम पठान, कैलाश चावला, जेएच जाफरी, जयराज सिंह चैहान, मेहबूब चेन वाले, हसन मोहम्मद कुरेशी, भैयालाल भटनागर, राजेश बाबू, तरूण यादव, संजीव दीक्षित, भरत शर्मा, देशराज भार्गव, कमल कुशवाह, असलम खान, मनोज जेन, मुकेश पांडे, अजातशत्रू शर्मा, उदयराज योगी, अभय प्रताप सिकरवार, मुकेश चैरसिया, विकास सेंगर, आजम खेन, विकास उपाध्याय, तरूण बग्गा, मंगल सिंह यादव, धर्मेन्द्र जेन, महेन्द्र चैहान, ओमप्रकाष दुबे सहित ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मजबूत करेंगे कांग्रेस के हाथ, कांग्रेस की आन बान शान के साथ खड़े रहना गर्व की बात: प्रवीण पाठक
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal