Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पहुुंचे भाजपा में, अब बढ़ेगी खींचतान

ग्वालियर- ज्योतिरादित्य सिंधियापूर्व केन्द्रीय मंत्री के भाजपा में प्रवेश के बाद शनिवार को सभी 22 पूर्व विधायकों ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली तो धड़कनें ग्वालियर में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की बढ़ने लगी है। चूंकि ग्वालियर अंचल के 15 विधायक सिंधिया के साथ हैं तो इन्हें पार्टी में फिलहाल तब्बजो मिलेगी । भोपाल में सरकार बनने के बाद महत्व भी इन्हें मिलेगा और भाजपा की सरकार वापस लाने में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता इसलिए पार्टी संगठन भी इनके महत्व को भुला नहीं पाएगी। बस यहीं पेंच भाजपा की अंदरूनी राजनीति में हलचल पैदा किए बिना नहीं रहेगा। चूंकि सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों में अब छह माह के भीतर उपचुनाव होगा इसलिए टिकट को लेकर खींचतान की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
मसलन ग्वालियर पूर्व से पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल का वर्ष 2018 में भाजपा नेता सतीश सिकरवार, ग्वालियर में प्रद्युम्न सिंह तोमर का जयभान सिंह पवैया, गोहद से रणवीर जाटव का लाल सिंह आर्य, मेहगांव में ओपीएस भदौरिया का राकेश शुक्ला से मुकाबला हुआ था। डबरा में इमरती देवी का भाजपा के कप्तान सिंह सहसारी, मुरैना में रघुराज कंसाना का रुस्तम सिंह गुर्जर से मुकाबला हुआ था। अंबाह से किशोर जाटव, दिमनी से गिरार्ज दंडोतिया, सुमावली में एंदल सिंह कंसाना भी भाजपा प्रत्याशियों को हराकर विधानसभा में पहुंचे थे। करैरा से जसवंत जाटव, भांडेर से रक्षा सिरोनियां, पोहरी से सुरेश राठखेड़ा, बम्हारी से महेन्द्र सिसौदिया भी जीतकर आए थे। इन सभी पूर्व विधायक अगर जीतकर वापस आते हैं तो इनका प्रभाव रहेगा और अगर हार गए तो क्या होगा यह वक्त बताएगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...